दिनांक 25.09.2026 को समय करीब 9:00 बजे थाना नंदग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेसीडेंसी सोसाइटी में एक बच्ची जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है, अपने फ्लैट जो कि 12वें फ्लोर पर स्थित है, वहां से नीचे गिर के उसकी मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। परिजनों से वार्ता कर जानकारी की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था कायम है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट- श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम
@Uppolice