6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पूर्वांचल सेना का प्रदर्शन, बलात्कारी को फाँसी और पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ सहायता की मांग!
जनपद महाराजगंज के थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर पूर्वांचल सेना द्वारा आज गोरखपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़िता को न्याय और उसके परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
पूर्वांचल सेना के अनुसार, 9 सितंबर को गांव के ही 55 वर्षीय व्यक्ति मेवालाल पर 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी है। घटना के बाद बच्ची का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी स्थिति को लेकर परिवार एवं समाज में चिंता बनी हुई है।
पूर्वांचल सेना ने मांग की कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाए और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे कानून के तहत फाँसी की सजा दिलाने के लिए शासन द्वारा प्रभावी पैरवी की जाए।