रोडवेज ड्राइवर की बेटी तारांकिता प्रजापति बनीं सब इंस्पेक्टर, शाहबाद के गुजरेला गांव की तारांकिता प्रजापति का UPSI में चयन
रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के गुजरेला गांव की रहने वाली तारांकिता प्रजापति का यूपी सब इंस्पेक्टर (UPSI) पद पर चयन हो गया है।
तारांकिता के पिता पान सिंह प्रजापति रोडवेज में ड्राइवर हैं। उनकी बेटी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
पान सिंह प्रजापति ने बताया कि उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। उनका कहना था कि चाहे कितनी भी परेशानी आए, वह अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे। उन्होंने हर दिन काम पर जाकर बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित की।