📍 नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में दिल्ली राज्य स्तरीय इंडिया ब्लॉक के घटक दलों की बैठक हुई।
मुख्य बिंदु
🔹SIR प्रक्रिया में दिल्ली में लगभग 47 लाख वोट काटे गए और 33 लाख को नोटिस दिए गए। इसे नागरिकों के मताधिकार छीनने का षड्यंत्र बताया गया।
🔹प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के दमन की निंदा की गई, जिसमें पत्रकारों के काम में बाधा और मारपीट, महिला नेताओं-कार्यकर्ताओं की पिटाई, नौजवानों से मारपीट तथा छात्रों, नौजवानों और वकीलों की गिरफ्तारी शामिल है।
🔹जंतर मंतर को फिर से विरोध स्थल बनाने की मांग का सभी दलों ने समर्थन किया।
🔹अंकिता भण्डारी हत्या मामले की पुनः गहन जांच की मांग की गई। जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने का निर्णय लंबित रखने की मांग महामहिम राष्ट्रपति महोदया से की गई।
🔹मुख्य मांगें: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए, SIR रद्द हो, बैलेट पेपर से चुनाव हों और चुनाव आयुक्त को आपराधिक मामलों में मिली छूट खत्म हो।
🔹आंदोलन को दिल्ली की हर गली, बस्ती और मोहल्ले तक ले जाया जाएगा और गलत तरीके से नाम कटे नागरिकों को इससे जोड़ा जाएगा।
कार्ययोजना
23 अक्टूबर 2026: मोहल्लों, बस्तियों और गाँवों में नागरिक समूह व जन संगठन विरोध कार्यवाही में भाग लेंगे।
• एक सप्ताह तक पोस्टर, हैंडबिल और सोशल मीडिया से जन जागरण अभियान।
• 1 नवंबर 2026: इंडिया ब्लॉक की रैली।
बैठक में शामिल
• कांग्रेस: अनिल भारद्वाज, अनुज आत्रेय
• सीपीआई (एम): अनुराग सक्सेना, सुबीर बेनर्जी
• सीपीआई: दिनेश वार्ष्णेय, अबसार अहमद
• सीपीआई (एम.एल.): अमरनाथ तिवारी
• आरएसपी: आर एस डागर
• फॉरवर्ड ब्लॉक: धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, हरी शंकर
• आरजेडी: नवल किशोर, आईन अहमद सिद्दीकी
बैठक को संबोधित करते हुए मैने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। भविष्य में किसी नए दल को शामिल करने का फैसला कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा है गठबंधन के सहयोगियों की सहमति से ही होगा।