दिनांक 26.09.2026 को बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने गजलीटाँड़ खदान दुर्घटना की 31वीं बरसी पर दिवंगत खनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी - पी एंड पी) श्री राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (कतरास) श्री बी. के. झा सहित विभागाध्यक्ष (प्रशासन) श्री मनीष मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने भी दिवंगत खनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
26 सितंबर 1995 को हुई गजलीटाँड़ खदान दुर्घटना खनन इतिहास की एक दुखद घटना थी। इस अवसर पर दिवंगत खनिकों को स्मरण करते हुए खनन कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा प्रत्येक कर्मी की सुरक्षा के प्रति निरंतर सजग रहने का संदेश दिया गया।
#BCCL #GajlitandMineDisaster #MineSafety #Tribute #TeamBCCL