आज शहीद भगत सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर विमोचन किया।
रक्तदान एक अत्यंत पवित्र कार्य है जो किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
अमर शहीद भगत सिंह जी के उच्च आदर्शों एवं समाज सेवा की भावना को समर्पित यह शिविर समाज में मानवीय संवेदनाओं को और मजबूत करेगा आप सभी साथियों एवं युवाओं से विनम्र अपील है कि इस महादान अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वयं रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में सहभागी बनें।
या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि को मेरा कोटिशः वंदन।
भयनाशनि, शोक, रोग को दूर कर सूर्य के समान तेज प्रदायनी माता सभी का कल्याण करें यही मेरी प्रार्थना है। #Kalratri
अराजकता फैलाने वालों, कान खोलकर सुन लो…
140 करोड़ भारतीय तुम्हारे नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देंगे!
जनता को अराजकता नहीं, विकास चाहिए
टकराव नहीं, समाधान चाहिए।
सत्ता चाहिए तो जनता का विश्वास जीतो, भाषण नहीं, जमीन पर काम करके दिखाओ!
@BJP4India@BJP4Rajasthan
कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।
माँ दुर्गा का छठवां स्वरूप माँ कात्यायनी हम सभी पर कृपा करें, सबका कल्याण हो #Katyayani
देवी सर्वभतेषु माँ कूष्मांडा रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥
माँ अम्बे के चतुर्थ स्वरूप दीर्घायु, यश, बल और आरोग्यता की प्रतीक माँ कूष्मांडा के चरणों में सादर वंदन। #Kushmanda
जय श्री गिरिराज धरणीधर जी!
आज दौसा स्थित श्री गिरिराज जी महाराज के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भगवान श्री गिरिराज महाराज जी से आप सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
जय श्री कृष्णा ॥
जय गिरिराज महाराज ॥
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।
नवरात्र के तृतीय दिवस मां चंद्रघंटा की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे। #MaaChandraghanta
पंचायती राज चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वार जारी ग्राम विकास संकल्प पत्र पढ़ने के लिए QR Code स्कैन करें।
आइए, मिलकर अपने पंचायत और गाँव को स्वच्छ, सुंदर, सशक्त और विकसित बनाने के संकल्प को नई गति दें।
#विकसित_ग्राम_समृद्ध_राजस्थान
जय श्री गिरिराज महाराज 🚩
आज शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सांगानेर स्थित श्री सीताराम महाराज मंदिर से श्री गिरिराज महाराज जी के पावन धाम श्री गोवर्धन जी महाराज के लिए आयोजित 44वीं भव्य पदयात्रा का भक्तिभाव एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ शुभारंभ किया।
यह पवित्र पदयात्रा धार्मिक भक्ति और समर्पण, पर्यावरण संरक्षण का भी एक अद्भुत प्रतीक है पिछले 43 वर्षों से अनवरत जारी ऐतिहासिक पदयात्रा भगवान श्री गिरिराज जी महाराज की पावन कृपा और आशीर्वाद स्थली को समर्पित है जिसमें प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनते हैं