.
@CP_Noida के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संचालित
#OPERATION_INVICTUS /
#ऑपरेशन_अपराजेय के अंतर्गत Special Need बच्चों के नैसर्गिक हितों एवं अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त कार्यालय में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
@CP_Noida द्वारा गोष्ठी में Autism एवं Intellectual Disability (बौद्धिक दिव्यांगता) से संबंधित बच्चों के अधिकारों, शीघ्र पहचान एवं प्रमाणन, शिक्षा, पुनर्वास, सरकारी योजनाओं की उपलब्धता, अभिभावक सहयोग, विभागीय समन्वय तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उनकी सुरक्षा एवं समावेशी विकास को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, ऐसे प्रकरणों में संवेदनशील, समन्वित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान
@jtcpnoida,
@DCPWomenSafety व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, NIEPID (National Institute for the empowerment of persons with intellectual disabilities) व विभिन्न गैर-सरकारी संगठन उपस्थित रहे।
प्रत्येक Special Need बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#AutismAwareness #OPERATION_INVICTUS #ऑपरेशन_अपराजेय #NoidaPolice