Official account of Citizen Rights Protection Council – Defending Civil & Labour Rights, fighting Sexual Harassment, Police Brutality, Injustice & Exploitation.

नई दिल्ली, भारत
सीआरपीसी मुख्यालय द्वारा “How to Improve Our Social Activity” ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ सफल समापन दिनांक 04/10/2026 को @CRPCHQ द्वारा आयोजित “How to Improve Our Social Activity” ट्रेनिंग सेमिनार का सफल समापन महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिला स्थित मीरा-भायंदर में हुआ। उपरोक्त सेमिनार में CRPC के डायरेक्टर श्री सुरेश शुक्ला जी ने ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अधिकारियों को सामाजिक कार्यों में निखार लाने एवं संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया – • Dressing and Communication Skill • Organisation Activity Related Knowledge • CRPC Officers’ Work and Duties • How to Improve Our Social Activity • How to Improve Our Self Confidence • How to Check, Research and Investigate Social and National Crimes • How to Develop Relationship Between Police and Civilians • How to Accept and Register Complaints • How to Maintain Protocol with Senior Officers • How to Develop Our Personality • How to Improve Our Leadership प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सामाजिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने, आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, पुलिस एवं नागरिकों के बीच समन्वय बढ़ाने, शिकायतों को उचित तरीके से स्वीकार एवं दर्ज करने तथा अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को और बेहतर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में CRPC महाराष्ट्र इकाई के स्टेट डायरेक्टर श्री देवेंद्र वखरिया, राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी श्री गणेश नवाडे, एडिशनल स्टेट डायरेक्टर श्री गौरव शाह, श्री संजय रोड़े, श्रीमती सुलक्षणा नाहटाडा, श्रीमती संगीता चौहान, श्री कनान रावल सहित CRPC के कई प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहे। CRPC मुख्यालय द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण सेमिनार महाराष्ट्र इकाई के अधिकारियों के लिए सामाजिक कार्यों, जनसंपर्क, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
2
4
177
आप सभी मित्रों, सीआरपीसी अधिकारियों एवं समस्त देशवासियों को सीआरपीसी मुख्यालय के तरफ से "गणेश चतुर्थी" की मंगलमय शुभकामनाएँ। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का संचार करें यही हमारी मंगल कामना है। आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्रहित, जनसेवा और न्यायप्रियता के पथ पर सदैव दृढ़तापूर्वक अग्रसर रहेंगे। !! जय हिंद – जय भारत !!
2
244
जन्माष्टमी एवं मटकी महोत्सव में नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद की जनसेवा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग में जुटी टीम दिनांक: 04/09/2026| मीरा-भायंदर| श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी महोत्सव के पावन अवसर पर नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद (सीआरपीसी) महाराष्ट्र टीम द्वारा मीरा-भायंदर क्षेत्र में जनसेवा एवं नागरिक सहयोग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। परिषद के अधिकारी एवं स्वयंसेवक महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सहायता, मार्गदर्शन तथा सुरक्षा व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह सेवा कार्य आरटीओ आयुक्त श्री प्रफुल रमेश वाघ एवं काशीमीरा पुलिस के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त श्री राजेंद्र कांबली के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान सीआरपीसी टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों की सहायता, महिलाओं एवं परिवारों को आवश्यक सहयोग, भीड़ में नागरिकों का मार्गदर्शन तथा सड़क एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग जैसे कार्य किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। सीआरपीसी का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करते हुए जन्माष्टमी एवं मटकी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने में अपना योगदान देना है। जनसेवा में जुटी सीआरपीसी महाराष्ट्र टीम के अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की सहायता एवं सार्वजनिक व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करना परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीआरपीसी इसी सेवा भावना के साथ निरंतर अपना सहयोग प्रदान करता रहेगा।
2
6
7,914
नागरिक सुरक्षा एवं अपराध उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत देश के सशक्त एवं विश्वसनीय संस्थान “नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद” से जुड़ने का अवसर।सदस्यता हेतु आज ही crpc.in पर ऑनलाइन आवेदन करें या आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 09648020000 पर संपर्क करें।
5
9
699
🎉 Warm Welcome & Best Wishes! We are delighted to welcome Shri Pravin Kumar Srivastava to the CRPC family as Crime Information Officer - Azamgarh, Uttar Pradesh. Your dedication and active participation will further strengthen our mission of protecting citizen rights and promoting social justice. ~ CRPC Headquarters
1
5
220
CRPC - Citizen Rights Protection Council retweeted
नाबालिग है, इसलिए क्या कुछ भी कहने की छूट मिल जाती है? एक नाबालिग लड़की करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ी मां दुर्गा की तुलना बेहद आपत्तिजनक शब्दों से करे, तो क्या सिर्फ उसकी उम्र के आधार पर उस कृत्य की गंभीरता को नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए? और दूसरी ओर, एक अलग नाबालिग लड़की प्रधानमंत्री की मां के लिए गाली-गलौज और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करे, तो क्या नाबालिग होने के कारण यह सब भी स्वीकार्य हो जाएगा? राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन बच्चों और महिलाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए ढाल की तरह इस्तेमाल करना बेहद चिंताजनक है। लोग पहले अपने स्वार्थ के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आज अगर कुछ राजनीतिक लोग और स्वार्थी बाप अपने राजनीतिक हित साधने के लिए नाबालिग बच्चियों को मोहरा बना रहे हैं, तो यह केवल राजनीति के गिरते स्तर का सवाल नहीं है, बल्कि हमारी नैतिकता और सामाजिक मूल्यों के पतन का भी प्रश्न है। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि – एक पिता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपनी नाबालिग बेटी को इस तरह इस्तेमाल करने के लिए कैसे तैयार हो सकता है? सबकी विचारधारा अलग हो सकती है, सरकार और प्रधानमंत्री का विरोध भी लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन धार्मिक आस्था, महिलाओं, बच्चों और संवैधानिक पदों की गरिमा को राजनीतिक हथियार बनाना किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है? और हमारी राजनीतिक नैतिकता का इससे आगे कितना पतन होगा? @INCIndia @BJP4India @AamAadmiParty @samajwadiparty
96
1,557
4,852
81,733
🎉 Warm Welcome & Best Wishes! We are delighted to welcome Shri Samir Ahmed to the CRPC family as District Member – Ramban, Jammu and Kashmir. Your dedication and active participation will further strengthen our mission of protecting citizen rights and promoting social justice. ~ CRPC Headquarters
1
1
307
🎉 Warm Welcome & Best Wishes! We are delighted to welcome Shri Jatin Kalsi to the CRPC family as District Member – Jalandhar, Punjab. Your dedication and active participation will further strengthen our mission of protecting citizen rights and promoting social justice. — CRPC Headquarters
1
1
3
247
कुछ भारतीय पत्रकारों को ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार Cassidy Mosconi से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने खुद को खबर का हिस्सा बनाए बिना, दलदल में पैर धँसाए बिना और अनावश्यक ड्रामा किए बिना नेपाल में बाढ़ के बाद बदले हालात की वास्तविक तस्वीर दुनिया के सामने रख दी। इस रिपोर्टिंग की सबसे खास बात है Drone View क्योंकि जब कैमरा पत्रकार पर नहीं, बल्कि घटनास्थल और हकीकत पर फोकस करता है, तब तस्वीर सिर्फ दिखाई नहीं देती, बल्कि पूरी कहानी कहती है। शायद फर्क सिर्फ इतना है कि, जब हम खुद को दिखाने की बजाय सब्जेक्ट को दिखाने पर ध्यान देते हैं, तो परिणाम का View कुछ ऐसा ही सामने आता है। 👇
1
5
14
986
सभी सम्मानित देशवासियों एवं सीआरपीसी के समस्त अधिकारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन एवं मंगलमय पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🙏 मुरली मनोहर, नटखट नंदलाल एवं योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम, सौहार्द एवं खुशहाली का निरंतर संचार हो तथा आपका परिवार सदैव स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे। श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, न्याय, प्रेम, कर्तव्य और कर्म का मार्ग दिखाता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में शांति, सद्भाव, न्याय एवं मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हमारा राष्ट्र सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध एवं खुशहाल बने—यही हमारी मंगलकामना है। जय श्रीकृष्ण! 🙏 राधे-राधे! 🌸 सादर, सीआरपीसी मुख्यालय ~ @CRPCHQ
1
2
218
पालखी बंदोबस्त में सहयोग के लिए पुलिस ने नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद को दिया प्रशंसा पत्र पुणे: संत तुकाराम महाराज पालखी सोहळा 2026 के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए बंदोबस्त एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने पर नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद के सदस्यों को निगडी पुलिस स्टेशन, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। परिषद के गणेश अंबादास नवाडे, सचिन संजराव पोळ, संदीप मारुती सोनुळे, संतोष शंकर जाधव, विशाल पंढरीनाथ दळवी, अनिल सुरेश तपके, विजय सालीयन एवं आरिफ खान ने पालखी सोहळे के दौरान पुलिस विभाग के साथ मिलकर सुरक्षा एवं बंदोबस्त व्यवस्था में सहयोग किया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे द्वारा परिषद के सदस्यों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनके सहयोग की सराहना की गई।
2
4
244
मीरा-भायंदर में सीआरपीसी महाराष्ट्र टीम ने जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों से की मुलाकात 1 सितंबर 2026 को सिटीजन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल (सीआरपीसी) महाराष्ट्र टीम के अधिकारियों ने मीरा-भायंदर में नागरिक सुविधाओं, सड़क सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न जनहितकारी विषयों को लेकर एमबीएमसी, आरटीओ एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विभागों में कुल 3 निवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए तथा उनकी प्राप्ति प्रतियां भी प्राप्त की गईं। एमबीएमसी में सार्वजनिक उद्यानों की स्वच्छता, सुरक्षा एवं रखरखाव तथा गणेश विसर्जन के दौरान सीआरपीसी स्वयंसेवकों द्वारा प्रशासन को सहयोग देने का विषय रखा गया। वहीं आरटीओ विभाग में पार्किंग व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता को लेकर चर्चा की गई। सीआरपीसी प्रतिनिधिमंडल ने उप महापौर श्री ध्रुव किशोर पाटील, संयुक्त आयुक्त एमबीएमसी श्री संभाजी पानपट्टी एवं आरटीओ आयुक्त श्री प्रफुल रमेश वाघ से मुलाकात की। आरटीओ आयुक्त ने सीआरपीसी के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के क्षेत्र में सहयोग एवं समन्वय की सकारात्मक इच्छा व्यक्त की। सीआरपीसी महाराष्ट्र टीम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रशासन एवं नागरिकों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर जनहित, नागरिक सुरक्षा एवं सामाजिक सहयोग के लिए प्रभावी कार्य करना है। उपस्थित अधिकारी: गौरव शाह, संगीता चौहान, कनन रावल, चेतना आचार्य, अमीषा पटेल, राकेश नायक, विवेक एवं जितेंद्र गांधी।
1
1
310
पुलिस की वर्दी जनता की सुरक्षा के लिए है, रौब दिखाने और मारपीट करने के लिए नहीं! अब इस वायरल वीडियो को ही देखिए… एक खाकीधारी पुलिसकर्मी एक युवक को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि, इस युवक से आखिर क्या गलती हुई थी? सबसे बड़ा सवाल यह है कि, क्या किसी पुलिसकर्मी को कानून अपने हाथ में लेकर इस तरह किसी नागरिक के साथ मारपीट करने का अधिकार है? वायरल वीडियो में आरोप है कि ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गए एक युवक के साथ मामूली बात को लेकर एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद खाकी की कार्यप्रणाली और पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम सही है, तो यह केवल एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला नहीं, बल्कि पुलिस की वर्दी, कानून के शासन और आम नागरिक के सम्मान से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। क्या पुलिस का काम जनता के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है या खौफ? उच्चाधिकारियों से मांग है कि, वायरल वीडियो का निष्पक्ष संज्ञान लेकर तत्काल जांच कराई जाए। यदि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई एवं निलंबन की कार्रवाई की जाए, ताकि स्पष्ट संदेश जाए कि वर्दी कानून से ऊपर नहीं है। @lalitpurpolice @Uppolice @dgpup
1
7
12
537
आप समस्त मित्रों, सीआरपीसी के अधिकारियों एवं देशवासियों को सीआरपीसी मुख्यालय के तरफ से भाई बहन के निर्छळ, नि:स्वार्थ एवं असीम प्रेम से परिपूर्ण पावन पर्व "रक्षाबंधन” की हार्दिक शुभकामनाएँ। ~ सादर: @CRPCHQ
1
3
196
ईद-ए-मिलाद जुलूस में CRPC पुणे इकाई की सक्रिय सहभागिता एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग पुणे, महाराष्ट्र: ईद-ए-मिलाद के पावन अवसर पर पुणे कैंप स्थित एम. जी. रोड पर आयोजित जुलूस के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा उमड़ने वाली भीड़ के सुचारु प्रबंधन में Citizen Rights Protection Council (CRPC) पुणे इकाई के अधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुणे इकाई के डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर श्री संतोष जाधव जी एवं क्षेत्रीय अधिकारी श्री अल्ताफ अन्सारी जी के मार्गदर्शन एवं नियोजन में CRPC अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। CRPC प्रतिनिधियों ने लष्कर पुलिस थाना, पुणे कैंप के वरिष्ठ अधिकारियों श्री युवराज हांडे एवं श्री शैलेश कोकरे (LIB) के साथ चर्चा कर जुलूस के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं ड्यूटी के संबंध में समन्वय किया। साथ ही उपस्थित CRPC अधिकारियों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। दोपहर 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक CRPC पुणे इकाई के अधिकारी पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर उपस्थित रहे तथा जुलूस के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण, अनुशासन एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। CRPC पुणे इकाई की यह सहभागिता नागरिक सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव, शांतिपूर्ण आयोजनों एवं प्रशासन के साथ रचनात्मक सहयोग के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उपस्थित CRPC अधिकारी श्री संतोष जाधव, श्री अल्ताफ अन्सारी, श्री गणेश नावाडे, श्री सचिन पोळ, श्री संदीप सोनुळे, श्री अनिल तपके, श्री नौशाद शेख, श्री ऐनुल अन्सारी, श्री नौमान शेख, श्री कमर हुसैन एवं श्री आमिर खान।
1
2
356
🌙 ईद-ए-मिलाद मुबारक 🌙 ईद-ए-मिलाद के इस पावन अवसर पर नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद (CRPC) की ओर से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, इस अवसर पर भाईचारे, सद्भाव, शांति, इंसानियत और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लें। सुरक्षित नागरिक • सशक्त समाज • समृद्ध भारत
1
1
322
कक्षा 9 के नाबालिग छात्र से कथित पुलिस प्रताड़ना का मामला, CRPC ने NHRC से हस्तक्षेप की मांग की गुजरात | महिसागर: बालासिनोर तालुका पुलिस पर कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ कथित हिरासत में मारपीट एवं प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले को लेकर सिटीजन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल (CRPC) ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के समक्ष हस्तक्षेप की मांग की है। CRPC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बालासिनोर, महिसागर जिले के एक कक्षा 9 के छात्र को कथित तौर पर लिंबाच माता मंदिर से जुड़े कार्य के संबंध में पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। परिवार की ओर से बताया गया है कि छात्र मंदिर में सफाई का कार्य करने के लिए गया था। CRPC ने सवाल उठाया है कि एक स्कूली नाबालिग से इस प्रकार का कार्य किस परिस्थिति और किस प्राधिकरण के निर्देश पर कराया गया। मामले में लगाए गए आरोपों के अनुसार, पुलिस ने चोरी के संदेह में छात्र को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसके साथ कथित रूप से शारीरिक मारपीट की गई। छात्र द्वारा मीडिया के समक्ष कथित तौर पर यह भी बताया गया कि उसे पुलिस थाने के अंदर एक कमरे में ले जाकर डंडे और बेल्ट से पीटा गया। आरोप है कि उसे यह कहकर धमकाया गया कि पुलिस अधिकारी रातभर आते रहेंगे और यदि उसने अपराध स्वीकार नहीं किया तो उसे रिमांड पर भेज दिया जाएगा। परिवार के अनुसार, कथित मारपीट के कारण छात्र को गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ-पैरों में सूजन तथा अन्य चोटों के चलते उसे चलने में भी परेशानी हो रही है। परिवार ने घटना के बाद कथित दबाव एवं धमकी की भी चिंता जताई है। NHRC से निष्पक्ष जांच सहित कई मांगें CRPC ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही नाबालिग का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार कराने तथा सभी चिकित्सकीय साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है। संस्था ने जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की अनुशंसा करने, पीड़ित बच्चे एवं उसके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध उचित आपराधिक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी रखी है। CRPC ने पीड़ित को उचित मुआवजा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। सितंबर में सुनवाई/कैंप सिटिंग जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशानुसार 2 एवं 3 सितंबर 2026 को नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, सेक्टर-9, गांधीनगर, गुजरात में मामले से संबंधित सुनवाई/कैंप सिटिंग निर्धारित है। संबंधित पक्षों, उनके प्रतिनिधियों तथा शिकायतकर्ता/पीड़ित अथवा उसके प्रतिनिधि को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। CRPC के गुजरात जनसंपर्क अधिकारी मनीष जैन द्वारा मामले को लेकर आयोग के समक्ष हस्तक्षेप की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। संस्था ने कहा कि मामला बाल अधिकार, मानव गरिमा, कानून के शासन तथा पुलिस प्रशासन की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और पीड़ित बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि सत्य सामने आए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो सके। नोट: इस समाचार में उल्लिखित आरोप उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों तथा पीड़ित/परिवार की ओर से बताए गए तथ्यों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं किया जा रहा है।
2
6
6
617
गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए CRPC की पहल मीरा-भायंदर, 25 अगस्त 2026: आगामी श्री गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सिटीजन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल (CRPC) के अधिकारियों द्वारा मीरा-भायंदर के कनकिया पुलिस स्टेशन एवं नया नगर पुलिस स्टेशन में पुलिस प्रशासन को औपचारिक पत्र सौंपे गए। CRPC की इस पहल का उद्देश्य गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन में सहयोग करने तथा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों की सहायता करने के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जनसहयोग उपलब्ध कराना है। CRPC अधिकारियों ने कहा कि गणेश विसर्जन जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन एवं समन्वय में स्वयंसेवी सेवा प्रदान कर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर CRPC की ओर से महाराष्ट्र राज्य अतिरिक्त निदेशक गौरव शाह, ठाणे जिला महिला प्रकोष्ठ निदेशक संगीता चौहान, सतीश जैन, चेतना आचार्य, वर्षा आचार्य, अमीषा पटेल, कनन रावल, राकेश नायक एवं विवेक शाह उपस्थित रहे। CRPC की टीम ने कहा कि पुलिस–जनता समन्वय, सेवा, सुरक्षा एवं अनुशासन के माध्यम से गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए संस्था पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का मानना है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से न केवल व्यवस्था सुचारु रहती है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा भी सुनिश्चित होती है।
2
5
513
जिस तरह चीन में युवा तकनीक, रोबोटिक्स और नवाचार के जरिए भविष्य की नई इबारत लिख रहे हैं। ठीक उसी तरह हमारे युवाओं को भी आरक्षण या किसी अन्य सहारे पर निर्भर रहने के बजाय शिक्षा, कौशल, मेहनत, प्रतिभा और नवाचार के दम पर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना चाहिए।
2
5
238