फर्जी ट्रोलिंग पर मैं रिएक्ट नहीं करता। मगर
@amitmalviya जी आप देश में सर्वाधिक सत्ता वाले दल BJP के IT सेल के प्रमुख हैं। आपको बिना किसी सबूत के ग़ैर ज़िम्मेदार बयान नहीं देना चाहिए। अगर मैं प्रोटेस्ट में कवरेज के दौरान एक भी दिन सरकारी गेस्ट हाउस में रुक हूँ तो सबूत दीजिए। वरना ये पोस्ट हटा लीजिएगा।
आप उस तरीक़े से पत्रकारों और बीते दिनों Gen-Z से लड़ रहे हैं, जैसे किसी विरोधी दल से लड़ते हैं। ये सब बहुत पुराने तरीक़े हो गए हैं। प्लीज ऐसा मत कीजिए। हम और हमारा संस्थान सभी राजनीतिक दलों का सम्मान करते हैं। आप कितना भी द्वेष कर लें,मगर हम हमेशा मुद्दों के बात करेंगे। किसी दल या नेता का एजेंडा नहीं चलाएँगे।
मैंने कभी इस तरह रिएक्ट नहीं किया। लेकिन अब भी
@BJP4India के बड़े नेताओं से मुलाकात होगी तो आपका ये Tweet जरूर दिखाऊँगा। और आपकी कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताऊंगा। शुक्रिया 🙏🏼