Official X handle of Chief Secretary, Government of Uttar Pradesh | मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार

Lucknow, Uttar Pradesh
आज एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय समिति की तृतीय बैठक की। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चिन्हित हॉट स्पॉट की नियमित निगरानी एवं सघन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
9
6
82
15,538
नशा मुक्ति एवं जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित करने तथा स्कूल-कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। शैक्षणिक संस्थानों के चारों ओर 500 मीटर क्षेत्र को सख्त ‘ड्रग फ्री जोन’ के रूप में घोषित एवं लागू कराने पर जोर दिया।
2
1
2
359
एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने, अवैध मादक पदार्थों से अर्जित संपत्तियों की पहचान एवं जब्ती तथा मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई निर्धारित एसओपी के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1
221
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। जनगणना-2027 की तैयारियां समय से पूर्ण कराने तथा स्वगणना के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
24
20
155
14,446
प्रदेश के सभी 75 जनपदों के औद्योगिक क्षेत्रों में ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ आयोजित कर श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
5
4
10
758
डॉ. आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना के सभी कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराने तथा पीएम सूर्यघर योजना की गति बनाए रखने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति वाले जनपदों में वेंडर्स को सक्रिय कर लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने पर जोर दिया।
2
5
365
आज विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में उच्च विशिष्टियों/पीसीयू शिथिलीकरण आदि के अनुमोदन हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की। सड़क परियोजनाओं से संबंधित 35 प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।
12
9
64
8,972
अनुमोदित परियोजनाओं में विभिन्न जनपदों में बाईपास, सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, फ्लाईओवर तथा संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य शामिल हैं। परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
3
7
508
निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रक्रियाएं समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं के पूर्ण होने से यातायात सुगम होगा और विभिन्न क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होगा।
2
5
303
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। 25 से 29 सितम्बर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
27
15
167
11,890
नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम की नियमित समीक्षा कर स्थानीय युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु उद्योगों एवं सरकारी विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने तथा अप्रेंटिसशिप पंजीकरण एवं प्लेसमेंट के लक्ष्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
11
3
11
1,088
आज ICJS 2.0 परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित स्टेट एपेक्स कमेटी की बैठक की। आपराधिक न्याय प्रणाली को अधिक सुदृढ़, समन्वित, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
23
21
118
22,988
ICJS 2.0 डैशबोर्ड पर राज्य की प्रगति व स्कोर कार्ड की नियमित मॉनिटरिंग, सुधार योग्य क्षेत्रों में प्रभावी कार्ययोजना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
16
3
18
1,179
“One Data, One Entry” के अनुरूप सभी संबंधित स्तंभों से पोर्टल का प्रभावी इंटीग्रेशन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तकनीकी संशोधन शीघ्र कराने तथा शेष उपकरणों की खरीद प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
2
1
10
472
आज प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक में प्रमुख अवस्थापना एवं रोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कानपुर, आगरा एवं लखनऊ मेट्रो तथा गौतमबुद्ध नगर की एलीवेटेड रोड परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित माइलस्टोन समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
27
13
105
33,879
मेट्रो परियोजनाओं के शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा गुणवत्ता के मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय से लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण कराने पर जोर दिया।
5
3
16
1,270
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की समीक्षा में शेष पात्र इस्टेब्लिशमेंट का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र प्रतिष्ठानों को पंजीकरण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
2
2
7
468
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। आदर्श ग्राम योजना के शेष 5,973 ग्रामों के विलेज डेवलपमेंट प्लान एक माह में अनुमोदित कराने तथा 70 अंक प्राप्त 1,878 ग्रामों को तत्काल आदर्श ग्राम घोषित करने के निर्देश दिए।
62
22
153
16,119
लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए रिंग वैक्सीनेशन, संक्रमित पशुओं को अलग रखने, वेक्टर कंट्रोल एवं कीटाणुशोधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हाई रिस्क एरिया में संचारी रोग नियंत्रण गतिविधियां तेज करने तथा जांच एवं उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
3
4
12
1,286
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं राहत कार्य प्राथमिकता से संचालित करने, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं मड की सफाई तथा पानी सूखने पर फसल क्षति का सर्वे तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में पात्र किसानों का तेजी से पंजीकरण कराने को कहा।
1
7
430