कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मान...
नवम्बर 2025 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (DG’s Commendation Roll & Disc) प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है।
वर्ष 2002 से प्रदान किया जा रहा यह सम्मान कानून-व्यवस्था, दस्यु एवं नक्सल विरोधी अभियानों, प्राकृतिक आपदा, अनसुलझे प्रकरणों के सफल निराकरण तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
लगातार उत्कृष्ट सेवा और स्वच्छ सेवा अभिलेख वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी इसके लिए पात्र होते हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस—कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य और जनसेवा को सम्मान देने की परंपरा।
#DGPMP#MPPolice
संवेदनशील व्यवहार, तकनीक और जनसेवा—प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला...
North Eastern Police Academy के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने PHQ में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से भेंट कर मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली एवं पुलिसिंग के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
सिम्हस्थ-2028, नए आपराधिक कानून, e-Summon, Dial-112/FRV, CCTNS, ICJS, e-Office, eHRMS, साइबर अपराध रोकथाम तथा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ एवं ‘Safe Click’ अभियानों की जानकारी दी। तनाव प्रबंधन के लिए Heartfulness के साथ हुए MoU का भी उल्लेख किया।
DGP ने कहा कि पुलिस अधिकारी का व्यवहार अच्छा एवं संवेदनशील होना चाहिए और जरूरत के समय आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने भोपाल में प्रशिक्षण एवं भ्रमण के अनुभव साझा किए तथा मध्यप्रदेश पुलिस की नवाचारपूर्ण पहलों में रुचि दिखाई।
#DGPMP#MPPolice
यह सुविधा ड्यूटी के दौरान छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देगी तथा महिला पुलिसकर्मियों को पारिवारिक एवं व्यावसायिक दायित्वों के बीच बेहतर समन्वय बनाने में सहयोग करेगी।
पुलिस सेवा की प्रकृति को देखते हुए बच्चों की समुचित देखभाल की सुविधा से पुलिसकर्मी निश्चिंत होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।
इसी अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों के लिए गरबा कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक भी आयोजित की गई।
सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर DGP श्री कैलाश मकवाणा ने पुलिसकर्मियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
गोपनीयता, सुरक्षा और पुलिस की गरिमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश।
विभाग में अनुशासन की बेहतरी और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण प्रयोग की दृष्टि से दिशा-निर्देश।
✨जनता को त्वरित राहत, अधीनस्थों को सही दिशा यही प्रभावी पुलिस नेतृत्व...
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने आज पुलिस मुख्यालय, भोपाल में हाल ही में प्रशिक्षण पूर्ण कर सेवा में आए 10 सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) अधिकारियों से संवाद किया।
#DGPMP#Mppolice
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थानों के नियमित एवं औचक निरीक्षण, सीसीटीवी की कार्यशीलता, थाना परेड तथा NAFIS जैसी तकनीकी सुविधाओं के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षणों में सहभागी होकर उनके अनुभव से सीखने और मैदानी पुलिसिंग की बारीकियों को समझने की बात कही।
प्रशिक्षण पूर्ण कर नई जिम्मेदारी संभालने वाले सभी अधिकारियों को बधाई एवं सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएँ💐
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, भोपाल में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय श्री विजय रमन के पुलिस सेवा जीवन एवं अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘खाकी वर्दी का योद्धा’ का विमोचन किया।
#DGPMP#MPPolice@BSF_India
DGP ने कहा कि श्री विजय रमन की कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व, स्पष्टवादिता और टीम के प्रति विश्वास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी विरासत हैं। पुस्तक पुलिस सेवा के अनुभवों एवं मानवीय पक्ष को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने संग्रहालय का अवलोकन कर संरक्षित साहित्यिक-ऐतिहासिक धरोहर एवं पांडुलिपियों की जानकारी प्राप्त की। समारोह में श्री विजय रमन के परिजन, वरिष्ठ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।