सादर जय भीम, हमे आज फिर से आप सभी के सहयोग की ज़रूरत है. हम अभी ऑफिस खर्च चलाने में ग्राउंड रिपोर्टिंग और सेलरी देने में ख़ुद को असमर्थ पा रहे है कृपया हेल्प करें. आपकी छोटी मदद भी हमारे लिए सुकून लेकर आएगी 🙏
तुझे पढ़-लिखकर अंबेडकर बनना है क्या? हम तुझे पढ़ने नहीं देंगे" -गाजियाबाद में 10वीं के दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद पिता का गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (भोजपुर थाना क्षेत्र) में फरीदनगर स्थित स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र को सरेराह सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
पीड़ित छात्र के पिता ने मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी छात्रों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा, "तुझे पढ़-लिखकर अंबेडकर बनना है क्या? हम तुझे पढ़ने नहीं देंगे।"
पीड़ित परिवार की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने नामजद और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Ghaziabad#Modinagar#BabasahebAmbedkar#DalitRights#AtrocityOnDalits#UPPolice
गाजियाबाद: 10वीं के दलित छात्र को सड़क पर गेरकर बेरहमी से पीटा;
पिता का आरोप "जातिसूचक गालियां देकर बोले तुम्हें पढ़ने नहीं देंगे"
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत भोजपुर थाना क्षेत्र से स्कूली छात्र पर बर्बर हमले का मामला सामने आया है। फरीदनगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के बाहर 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र को कुछ छात्रों और बाहरी लड़कों ने सरेराह सड़क पर घेरकर बुरी तरह पीटा। घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित छात्र के पिता के अनुसार, आरोपी छात्र पहले से ही रंजिश रखते थे और उन्होंने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए धमकी दी कि वे उसे पढ़ने नहीं देंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 3 नामजद और 5-7 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Ghaziabad#Modinagar#DalitRights#AtrocityOnDalits#UPPolice#castissm
मिशन यूपी 2027:
28 अक्टूबर से चुनावी मैदान में उतरेंगे आकाश आनंद; कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी बसपा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 5 अक्टूबर को पार्टी में वापसी के बाद एक बार फिर चुनावी मोर्चे पर सक्रिय होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए वे 28 अक्टूबर से अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।
पार्टी के तय कार्यक्रम के तहत आकाश आनंद की पहली जनसभा 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर में होगी, जिसके बाद 2 नवंबर को सहारनपुर (नकुड़) और 20 नवंबर को अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट पर वे विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
विधानसभा सम्मेलनों के जरिए पार्टी द्वारा तय प्रत्याशियों को जनता के सामने पेश किया जा रहा है। यूपी के अलावा आकाश आनंद पंजाब (जालंधर) और उत्तराखंड (हरिद्वार) में भी पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।
#BSP#Mayawati#AkashAnand#Mission2027#UPPolitics
परविंदर झोटा की शहादत बेकार नहीं जाएगी, लोकसभा में उठाएंगे नशा और इंसाफ का मुद्दा - सांसद चंद्रशेखर आज़ाद
आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी शहादत बताया है।
उन्होंने बताया कि मानसा में परविंदर झोटा के पिता से फोन पर उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को वचन दिया कि वे संसद के आगामी सत्र में परविंदर झोटा के बलिदान और पंजाब में फैले नशा सिंडिकेट का मामला पुरजोर तरीके से लोकसभा में उठाएंगे।
पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है और कानून-व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ज़मीनी हालात नहीं सुधारे, तो सड़कों पर बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा।
#ChandrashekharAzad#ParvinderSinghJhota#PunjabDrugCrisis#MansaNews#bhagwantmann
"नशे के सरकारी दावे खोखले आंकड़े और प्रचार स्टंट; छोटे नशेड़ियों के बजाय सप्लाई चेन की अदालती जांच हो" - डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी
पंजाब में 'पंजाब संभालो मुहिम' के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने सरकार के नशा-विरोधी अभियानों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञापनों और मीडिया अभियानों में व्यस्त है, जबकि गांवों व शहरों में परिवार रोज़ अपने बच्चों को खो रहे हैं।
बसपा की प्रमुख मांगें:
• केवल नशेड़ियों को पकड़ने के बजाय नेता-पुलिस-तस्कर गठजोड़ की न्यायिक जांच हो
• बड़े तस्करों की कनविक्शन रेट (सजा दर) की मासिक रिपोर्ट जारी की जाए
• प्रचार का बजट मोड़कर हर जिले में मुफ्त नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए जाएं
• बेरोजगार युवाओं को समयबद्ध रोजगार दिया जाए
#PunjabNews#BSPPunjab#DrAvtarSinghKarimpuri#AAPGovt#bhagwantmann
परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब में जनता ने फाड़े AAP और BJP दोनों के पोस्टर 🛑
मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम हत्या के बाद पंजाब की जनता का गुस्सा सिर्फ प्रशासनिक तंत्र पर ही नहीं, बल्कि सत्ता में रहे तमाम राजनीतिक दलों पर फूट पड़ा है।
सोशल मीडिया पर सामने आ रहे विजुअल्स में लोग खंभों पर चढ़कर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े बिलबोर्ड्स और पोस्टरों को फाड़ते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि चाहे कोई भी दल सत्ता में रहा हो, पंजाब में फल-फूल रहे ड्रग नेक्सस को तोड़ने में सब नाकाम साबित हुए हैं, जिसकी कीमत आज झोटा जैसे निडर एक्टिविस्टों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।
#ParvinderSinghJhota#MansaNews#PunjabProtest#DrugNexus#AAP_Punjab#BJP_Punjab#LawAndOrderPunjab
परविंदर झोटा के परिजनों से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी; सरकार विरोधी धरने को किया संबोधित
मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में चल रहे धरने को भी संबोधित किया और पंजाब को नशा माफिया से मुक्त कराने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।
#BSP#PunjabPolitics#AvtarSinghKarimpuri#ParvinderSinghJhota#Mansa
परविंदर झोटा के परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को पुलिस ने नाके पर रोका! 🛑
मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के घर शोक व्यक्त करने जा रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को पुलिस ने चेकपोस्ट पर रोक लिया।
मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत और नोकझोंक के बाद आखिरकार चन्नी को आगे जाने की अनुमति दे दी गई। झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में बिगड़े हालात और विपक्षी नेताओं के लगातार पहुंच रहे दौरों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
#CharanjitSinghChanni#ParvinderJhota#MansaCrime#PunjabPolice#CongressPunjab
फेसबुक लाइव के दौरान एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या! 🛑
मानसा में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का विरोध कर रहे चर्चित एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा पर मेडिकल स्टोर संचालक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के वक्त झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे, जिसमें पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित किया, वहीं 4 अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है और इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ऐसे हमले पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
#PunjabCrime#MansaNews#ParvinderSinghJhota#AntiDrugActivist#LawAndOrderPunjab
परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में फूटा जनाक्रोश, आरोपी केमिस्ट की दुकान में तोड़फोड़, पुलिस से धक्का-मुक्की और AAP के पोस्टर फाड़े
मानसा (पंजाब):
नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर की गई हत्या के बाद मानसा में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस नृशंस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ ने आरोपी केमिस्ट के मेडिकल स्टोर पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की।
प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस टीम के साथ भीड़ की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। गुस्से में आई जनता ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के होर्डिंग्स और पोस्टरों को भी फाड़ दिया। पूरे मानसा में बाजार पूरी तरह बंद हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना ने पंजाब में नशा माफिया के बढ़ते प्रभाव और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#PunjabNews#ParvinderSinghJhota#MansaViolence#AntiDrugActivist#PunjabPolice
"सिद्धू मूसेवाला के बाद अब परविंदर झोटा... पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त!" 🛑
मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने मान सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है।
परगट सिंह ने कहा कि राज्य में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पुलिसकर्मियों को खुद सुरक्षा कारणों से वर्दी में बाहर न निकलने की हिदायतें दी जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस ही खौफ के साए में है, तो आम नागरिकों और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जाए?
#PargatSingh#ParvinderSinghJhota#MansaNews#PunjabPolitics#CongressPunjab#LawAndOrderPunjab
दिल्ली: जंतर-मंतर पर पाबंदियों के बीच कनॉट प्लेस में उतरी भीम आर्मी, चुनावी धांधली और पाबंदियों के खिलाफ निकाला मार्च
राजधानी में सुरक्षा कारणों से जंतर-मंतर को सील किए जाने के बाद मंगलवार शाम भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस में एकत्र होकर विरोध मार्च निकाला।
संगठन ने चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर लगाई जा रही बंदिशों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद सीपी में हुए इस अचानक प्रदर्शन से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल तेज हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला।
#DelhiNews#BhimArmy#ConnaughtPlace#chandrshekharajad#jantarmantar
दिल्ली पुलिस की मनमानी: मान्यवर कांशीराम साहेब को नमन करने जा रहे लोगों और पत्रकार को रास्ते में रोका!
आज 9 अक्टूबर को साहिब श्री कांशी राम जी के परिनिर्वाण दिवस पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में श्रद्धांजलि देने जा रहे 100-150 लोगों की बस और गाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे से अधिक समय तक रोके रखा।
'समता संदेश टीवी' के पत्रकार राज ने मौके से वीडियो जारी करते हुए बताया कि उनका दिल्ली में चल रहे किसी आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था। वे केवल मान्यवर साहेब के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन सुरक्षा व नाकेबंदी के नाम पर पुलिस ने आम लोगों और मीडिया को परेशान किया।
#KanshiRam#delhipolice#cjpprotest#jaibhim#Mayawati
9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर पंजाब के बठिंडा (रामपुरा फूल) में आयोजित 'बसपा सरकार बनाओ संकल्प रैली' में अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।
बसपा नेता कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ ने हजारों की भीड़ को एक साथ हाथ उठवाकर शपथ दिलाई कि 2027 में पंजाब की धरती पर साहिब श्री कांशी राम जी के सपनों की सरकार बनाने के लिए हर बहुजन कार्यकर्ता तन-मन-धन से जुटेगा और वोट सिर्फ 'हाथी' निशान पर ही जाएगा!
गठबंधन हो या न हो, अंतिम फैसला बहन कु. मायावती जी का होगा, लेकिन कैडर का एक ही लक्ष्य है- 'बहुजन राज' कायम करना।
#PunjabPolitics#BSPPunjab#mayawati#KanshiRam#jaibhim
लखनऊ में बसपा का महा-शक्ति प्रदर्शन!
मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर उमड़ा लाखों कार्यकर्ताओं का जनसैलाब। 9 अक्टूबर को साहिब श्री कांशी राम जी के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंच से नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंच की इस एकजुटता ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
#BSP#Mayawati#AkashAnand#KanshiRam#Lucknow
मान्यवर कांशीराम परिनिर्वाण दिवस: यूपी और पंजाब में बसपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, रैलियों की तैयारियां पूरी
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक साहिब श्री कांशी राम जी के परिनिर्वाण दिवस (9 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश और पंजाब में व्यापक राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ में राज्यस्तरीय श्रद्धांजलि समागम के साथ-साथ पंजाब में 'पंजाब संभालो मुहिम' के तहत विशाल 'बसपा सरकार बनाओ रैली' को लेकर कैडर पूरी तरह लामबंद है।
पंजाब में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने रैली स्थल का मुआयना कर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने राज्य को नशा, पलायन और बेरोजगारी से मुक्त कराने तथा बहुजन समाज के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए 'बहुजन राज' कायम करने का आह्वान किया। 'वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा' के नारे के साथ पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है।
#KanshiRam#BSP#Mayawati#punjabsambhalorally#punjabelection
पंजाब में 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की अगली किस्त जारी होते ही महिलाओं के बैंक खातों में ₹3,000 से ₹4,500 तक क्रेडिट हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान मंच से ही सीधे खातों में राशि ट्रांसफर की गई। एक तरफ जहां सरकार इसे 'सच्चा सत्कार और महिला सशक्तिकरण' बता रही है, वहीं दूसरी तरफ ₹3.5 लाख करोड़ के भारी कर्ज और वित्तीय संकट को लेकर यह कदम सवालों के घेरे में भी है।
राहत या राजकोषीय संकट? आपकी क्या राय है?
#Punjab#BhagwantMann#AAP#PunjabNews
पंजाब: चुनाव प्रचार का आगाज, बहुजन कार्यकर्ताओं ने शुरू की जनसभाएं
पंजाब में आगामी चुनावी माहौल के बीच बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने ज़मीनी स्तर पर प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। राज्य के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
इन सभाओं के ज़रिये कार्यकर्ता मान्यवर कांशीराम के विचारों, सामाजिक परिवर्तन के सिद्धांतों और बहुजन आंदोलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर कैडर आधारित बैठकों के ज़रिये वंचित और शोषित तबकों को उनके हक, अधिकार और स्वाभिमान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
#PunjabPolitics#BahujanMovement#KanshiRam#socialjustice#punjabelection
पंजाब: चुनाव प्रचार का आगाज, बहुजन कार्यकर्ताओं ने शुरू की जनसभाएं
पंजाब में आगामी चुनावी माहौल के बीच बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने ज़मीनी स्तर पर प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। राज्य के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
इन सभाओं के ज़रिये कार्यकर्ता मान्यवर कांशीराम के विचारों, सामाजिक परिवर्तन के सिद्धांतों और बहुजन आंदोलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर कैडर आधारित बैठकों के ज़रिये वंचित और शोषित तबकों को उनके हक, अधिकार और स्वाभिमान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
#PunjabPolitics#BahujanMovement#KanshiRam#socialjustice#punjabelection