जनसुनवाई से डेटा एनालिटिक्स तक—स्मार्ट पुलिसिंग की ओर एक और कदम।
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा
@DeepakKumarIPS द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को जनसुनवाई एवं पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं डेटा आधारित बनाने के उद्देश्य से ‘PRAGYA’ (Public Response Analytics, Grievance, Youth & AI Data Centre) का उद्घाटन किया गया।
PRAGYA के माध्यम से जनशिकायतों, जनप्रतिक्रिया , यातायात व्यवस्था एवं पुलिसिंग संबंधी आंकड़ों का Data Analytics व AI आधारित विश्लेषण कर समस्याओं के पैटर्न की पहचान तथा समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल डेटा आधारित निर्णय, बेहतर मॉनिटरिंग एवं नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में कमिश्नरेट आगरा का महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत/लाइन्स सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बाइट- श्री सोनम कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात।
#UPPolice