Official Twitter Handle of Deoghar Police. For any emergency #DIAL112 #DIAL 9241821642 follow on facebook : facebook.com/deogharpolice

Deoghar, India
दिनांक 05.10.2026 को ग्राम महेशमारा के पास से मालवाहक टेम्पू चोरी होने के मामले में रिखिया थाना कांड संख्या 121/26, धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 🔹 अमित यादव उर्फ बाबा 🔹 कुन्दन कुमार उर्फ अंडे 🔹 विकास यादव उर्फ बिज्जू बरामदगी: ✅ चोरी गया मालवाहक टेम्पू ✅ घटना में प्रयुक्त सवारी टेम्पू देवघर पुलिस द्वारा अपराध के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। #DeogharPolice #RikhiaPolice #PoliceAction #CrimeControl #VehicleRecovery #LawAndOrder #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
95
गणेश पूजा के अवसर पर नगर थाना क्षेत्र के खोरादाह में हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त अंकित झा उर्फ ब्रूसली को दिनांक 05.10.2026 को शिवगंगा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। 🔹 गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देसी पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद किया गया। 🔹 बरामद आग्नेयास्त्र के संबंध में नगर थाना कांड संख्या 396/26 दर्ज किया गया है। 🔹 गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी कई गंभीर आपराधिक कांड दर्ज हैं। #DeogharPolice #Deoghar #PoliceAction #CrimeControl #Arrest #LawAndOrder #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
2
101
देवघर पुलिस का अड्डेबाजी एवं नशाखोरी के विरुद्ध सघन अभियान दिनांक 03.10.2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देशानुसार देवघर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी एवं नशाखोरी के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, देवघर द्वारा स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के साथ देवघर नगर क्षेत्र में विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर अड्डेबाजी एवं नशाखोरी के विरुद्ध छापामारी की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों पर पाए गए व्यक्तियों की जांच एवं आवश्यक पूछताछ की गई तथा नियमानुसार विधि-सम्मत कार्रवाई की गई। देवघर पुलिस का यह अभियान अपराध, नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा। @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
2
401
देवघर पुलिस का अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई मारगोमुंडा थाना कांड संख्या 72/26, दिनांक 23.09.2026, धारा 310(2) BNS के तहत दर्ज मामले में देवघर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड का उद्भेदन किया है। दिनांक 22.09.2026 की शाम मधुपुर से पंचुखी जा रहे वादी को मरनी पुल के पास दो मोटरसाइकिलों से आए अपराधियों ने रोककर बैग सहित लगभग ₹1,50,000/- की राशि लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुपुर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में कांड में संलिप्त निम्नलिखित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया— 1. साजन कुमार रवानी, उम्र 28 वर्ष, पिता–दिनेश रवानी, लालगढ़, थाना मधुपुर, देवघर 2. मो. आलमगीर शेख, उम्र 23 वर्ष, पिता–असरफ हुसैन, लालगढ़, थाना मधुपुर, देवघर 3. मो. जुबैद शेख, उम्र 25 वर्ष, पिता–मो. अजीम शेख, लालगढ़, थाना मधुपुर, देवघर 4. मो. सनावर हुसैन, उम्र 23 वर्ष, पिता–मो. शाहबुद्दीन शेख, लालगढ़, थाना मधुपुर, देवघर बरामदगी: • 02 मोटरसाइकिल • ₹22,800/- नकद • 03 मोबाइल फोन कांड का अनुसंधान जारी है। देवघर पुलिस अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। #DeogharPolice #Deoghar #PoliceAction #CrimeControl #SIT #Arrest #Madhupur #Margomunda #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
8
473
नशीले पदार्थों के विरुद्ध देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई दिनांक 01.10.2026 की संध्या पुलिस अधीक्षक, देवघर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर हिंडोलावरण एवं सिमरजोर क्षेत्र में ब्राउन शुगर के सेवन एवं खरीद-बिक्री की सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु SIT टीम का गठन किया गया। SIT टीम द्वारा हिंडोलावरण से तपोवन जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे तीनघर के पास नव-निर्मित अस्पताल के समीप कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: प्रफुल कुमार, उम्र 33 वर्ष भीम राय, उम्र 20 वर्ष जितेन्द्र कुमार, उम्र 36 वर्ष लखन मरांडी, उम्र 25 वर्ष राहुल कुमार, उम्र 20 वर्ष बरामदगी: • 21.01 ग्राम ब्राउन शुगर • ₹5,400/- नकद गिरफ्तार सभी आरोपी थाना मोहनपुर, जिला देवघर के निवासी हैं। मामले में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। देवघर पुलिस नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। #DeogharPolice #Deoghar #MohonpurPolice #AntiDrugDrive #DrugFreeDeoghar #SayNoToDrugs #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
6
501
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पुलिस केन्द्र देवघर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर के निर्देशन में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर दिनांक 29.09.2026 से दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मेडिफोर्ट वेलनेस हॉस्पिटल एवं अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस केन्द्र, देवघर में किया गया। शिविर में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ECG, ब्लड प्रेशर तथा रक्त की विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें की गईं एवं चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को हृदय स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या असामान्य लक्षण होने पर समय पर चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श लेने की सलाह दी गई। #DeogharPolice #JharkhandPolice #Deoghar #WorldHeartDay #HeartHealth #HealthCheckup #PoliceWelfare #HealthyPolice #PolicePersonnel #HealthAwareness @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
3
358
अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कुंडा थाना की कार्रवाई देवघर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.09.2026 को कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकी पहाड़ी स्थित अर्ध-निर्मित मकान एवं खंडहर में छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी, देवघर एवं थाना प्रभारी, कुंडा थाना के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं ₹9,270 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:- 1. अविनाश कुमार यादव उर्फ मधु, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भोड़ाजमुआ, थाना कुंडा, जिला देवघर। 2. कन्हैया सिंह, उम्र 50 वर्ष, शहीद आश्रम रोड, करनीबाग, थाना कुंडा, जिला देवघर। 3. महानंद यादव, उम्र 28 वर्ष, नावाडीह बैजनाथपुर कुरैवा, थाना मोहनपुर, जिला देवघर। #DeogharPolice #KundaPolice #Deoghar #JharkhandPolice #AntiDrugCampaign #DrugFreeJharkhand #NDPSAct #CrimeControl #PoliceAction #AntiDrugDrive @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
5
422
नई पीढ़ी को सुरक्षित बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान खागा थाना अंतर्गत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, सिलगारिया में छात्र-छात्राओं के बीच नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव, आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित, सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। #DeogharPolice #KhagaPolice #AwarenessCampaign #DrugAwareness #ChildMarriage #CyberCrimeAwareness #RoadSafety #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
1
290
छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान पालाजोरी थाना अंतर्गत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, गुलालडीह में छात्र-छात्राओं के बीच नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, साइबर क्राइम एवं हेल्पलाइन नंबरों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, बाल विवाह के प्रति जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव एवं आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। #DeogharPolice #PalajoriPolice #AwarenessCampaign #DrugAwareness #ChildMarriage #CyberCrimeAwareness #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
1
2
441
जागरूकता अभियान | देवघर पुलिस मधुपुर स्थित अंची देवी प्लस-2 विद्यालय में देवघर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, बाल विवाह से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी नुकसान तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। देवघर पुलिस का संकल्प—सुरक्षित समाज, जागरूक नागरिक। #DeogharPolice #Madhupur #AwarenessCampaign #NashaMukti #बालविवाह #CyberCrimeAwareness #CyberSafety #JharkhandPolice #जनजागरूकता @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
2
4
408
लूटकांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई बाईक बरामद मोहनपुर थाना कांड सं.-141/2026 दिनांक 24.08.2026, धारा 309(6) BNS के मामले में देवघर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23.08.2026 की शाम तिलैया मंझीयाना के पास तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा वादी से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। SIT द्वारा कार्रवाई करते हुए लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ—1. चन्द्रशेखर ठाकुर, उम्र करीब 21 वर्ष, सा० झालर, थाना मोहनपुर 2. नितिश यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, सा० कुरेवा, थाना मोहनपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूटी गई TVS RIDER मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। #DeogharPolice #MohanpurPolice #CrimeControl #LootCase #VehicleRecovery #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
268
देवघर पुलिस की कार्रवाई कुंडा थाना कांड सं.-123/26 , दिनांक 28.09.2026 धारा- 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दिनांक 25.09.2026 को कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन पहाड़ के मधवा अहड़ा तालाब के पास फायरिंग की घटना में घायल उमेश यादव के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर देवघर के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.09.2026 की रात्रि को अभियुक्त सुधांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से कांड में प्रयुक्त 01 देशी पिस्टल एवं 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। देवघर पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। #DeogharPolice #Deoghar #PoliceAction #CrimeControl #ArmsAct #CrimeFreeDeoghar #JharkhandPolice #LawAndOrder @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
2
462
16 साइबर अपराधी गिरफ्तार | 19 मोबाइल फोन एवं 25 सिम कार्ड बरामद पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में, पुलिस उपाधीक्षक श्री कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 28.09.2026 को सारठ थाना एवं पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अपराध की कार्यप्रणाली ▪️ फर्जी Google Pay/PhonePe/Paytm Customer Care अधिकारी बनकर Cashback के नाम पर ठगी। ▪️ PM-KISAN, बिजली बिल एवं RTO Challan के नाम पर APK File भेजकर मोबाइल Access प्राप्त करना। ▪️ फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से ठगी करना। बरामदगी ▪️ 19 मोबाइल फोन ▪️ 25 सिम कार्ड तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज पाए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में कई के विरुद्ध पूर्व से साइबर अपराध से संबंधित मामले भी दर्ज हैं। #DeogharPolice #CyberCrime #CyberCrimeControl #CyberFraud #CyberPolice #Deoghar #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
1
383
⚽ खेल के साथ जागरूकता की पहल धरमपुर, देवीपुर | 28 सितंबर 2026 अभिव्यक्ति फाउंडेशन के सहयोग से धरमपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी, देवीपुर श्री प्रशांत कुमार ने युवाओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू जूनियर एफसी, धोबनी, नवाडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवघर पुलिस — नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज की दिशा में निरंतर प्रयासरत। #DeogharPolice #NashaMukti #CyberAwareness #RoadSafety #YouthAwareness #Dharampur @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
7
398
🚔 देवघर पुलिस | नशामुक्ति की दिशा में सार्थक प्रयास नशा मुक्त समाज — स्वस्थ समाज पथरड्डा ओ०पी०, सारठ अंतर्गत ग्राम पथरड्डा में स्थानीय मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों एवं युवाओं के बीच नशा के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर अपराध में संलिप्त नहीं होने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं युवाओं को नशामुक्त रहने एवं साइबर अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। आइए, हम सभी मिलकर एक नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। देवघर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। #DeogharPolice #NashaMukti #DrugFreeSociety #CyberCrimeAwareness #CyberSafety #JagrukSamaj #Sarth #Pathradda @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
2
5
392
लूटकांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार मार्गोमुंडा थाना कांड संख्या-61/2026, दिनांक 23.08.2026, धारा 309(4) BNS के मामले में देवघर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. नसिद अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता–राजाउद्दीन अंसारी, ग्राम–चमरबीघा 2. नवाब अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता–मोहम्मद जमशेद, ग्राम–मुरलीपहाड़ी दोनों थाना–मार्गोमुंडा, जिला–देवघर के रहने वाले है। इनके निशानदेही पर ₹13,700/- नकद, वादी का पुराना पर्स, वादी के 02 फोटो एवं 01 पैन कार्ड, तालाब के अन्दर से 01 लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। #DeogharPolice #MargomundaPolice #CrimeControl #Recovery #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
4
390
जागरूकता के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय, चुलिया, मोहनपुर में बच्चों को Good Touch–Bad Touch एवं यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत सभी बच्चों को पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। #DeogharPolice #ChildSafety #GoodTouchBadTouch #RoadSafety #Awareness #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
2
7
586
कर्मा मिलन समारोह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम मार्गोमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम बालीडीह मैदान में नशामुक्ति अभियान के तहत कर्मा मिलन समारोह के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं नशामुक्ति को लेकर खिलाड़ियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मधुपुर अंचल के इंस्पेक्टर, मार्गोमुंडा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। #DeogharPolice #RoadSafety #CyberCrime #DrugFree #JharkhandPolice @JharkhandCMO , @JharkhandPolice , @DigDumka , @DCDeoghar
5
463
नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर SDPO सदर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.09.2026 को जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र से गौरव झा एवं निहाल मिश्रा को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर 01 देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं, विक्रम कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर CCTV कैमरा एवं DVR बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त: गौरव झा (26 वर्ष) | निहाल मिश्रा (26 वर्ष) | विक्रम कुमार चौरसिया (25 वर्ष) उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा गौरव झा एवं निहाल मिश्रा को कुण्डा थाना काण्ड सं.-110/23 में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। #DeogharPolice #Deoghar #NagarPolice #CrimeControl #IllegalArms #Extortion #JharkhandPolice @JharkhandCMO @JharkhandPolice @DigDumka @DCDeoghar
1
5
717