बस्तर में भारी बारिश के बीच राहत-बचाव अभियान तेज, 350 से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में भेजा गया
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल लगातार राहत एवं बचाव में जुटे हैं। नगरनार के नदी बोड़ना में बाढ़ में फंसे करीब 40 लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया, जबकि तोकापाल के घाट धनोरा से 25 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया। बस्तर में 9 राहत शिविरों में 350+ प्रभावितों के लिए भोजन, पेयजल, सुरक्षित ठहरने और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और एसपी श्री शलभ सिन्हा ने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा की। इंद्रावती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुशासन सरकार संकट की घड़ी में हर प्रभावित तक राहत, हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचा रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…#SushasanSarkar#सुशासन_सरकार#Bastar#FloodRelief#RescueOperation#DisasterManagement#Chhattisgarh#GoodGovernance@vishnudsai@BastarDistrict
नन्हे हाथों में फूल, चेहरे पर मुस्कान, ‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखा अपनापन
कवर्धा के दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया। नन्हे बच्चों ने फूल और अपनी बनाई चित्रकारी भेंट कर उनका स्वागत किया, तो उप मुख्यमंत्री भी बच्चों के बीच पहुंचे, उन्हें गोद में उठाया और खिलौने व चॉकलेट भेंट किए।
कार्यक्रम में बच्चों की चित्रकला और महिलाओं की रंगोली, मेहंदी एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताओं ने सभी का ध्यान खींचा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना की राशि का बेटियों के भविष्य के लिए उपयोग करने वाली माताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बच्चों की मुस्कान, माताओं का सम्मान और जनभागीदारी को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…#SushasanSarkar#सुशासन_सरकार#SevaSankalpAbhiyan#AanganMilanSeva#Kawardha#WomenEmpowerment#ChildDevelopment#MahatariVandan#Chhattisgarh#GoodGovernance@vishnudsai@vijaysharmacg@KabirdhamDist
किसानों से धान खरीदी की तैयारियां तेज, 360 नए केंद्रों में व्यवस्थाएं होंगी पूरी
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू बनाने के लिए खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने तैयारियों की समीक्षा की और खरीदी शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए हैं, जहां आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।
धान खरीदी के लिए विपणन संघ 3.64 लाख गठान नए जूट बारदानों की व्यवस्था कर रहा है, जिनमें से 1.14 लाख गठान प्राप्त हो चुके हैं। शेष बारदानों की उपलब्धता भी समयबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की कस्टम मिलिंग में 89 लाख टन चावल जमा करने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 37.50 लाख टन चावल जमा हो चुका है। शेष 51.50 लाख टन चावल 31 मार्च 2027 तक जमा कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों को धान बेचने में सुविधा और उपार्जन व्यवस्था को समयबद्ध एवं सुचारू बनाने के लिए तैयारियां सुनिश्चित कर रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…#SushasanSarkar#सुशासन_सरकार#DhanKharidi#Kharif2026#Farmers#PaddyProcurement#Chhattisgarh#MSP#GoodGovernance@vishnudsai@DayalDasBaghel
‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’: केसेकोड़ी की बेटियों को मिला आधुनिक शौचालय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत कांकेर के कोयलीबेड़ा विकासखंड के केसेकोड़ी में आधुनिक बालिका शौचालय का निर्माण कराया गया है। वीबीजी रामजी योजना के तहत यह प्रदेश का पहला आधुनिक बालिका शौचालय बताया है।
मुख्यमंत्री जी की इस पहल को गांव की आदिवासी महिला सरपंच फूलबती उसेंडी ने आगे बढ़ाया। रायपुर में आधुनिक शौचालय देखकर उन्होंने प्रशासन के सहयोग और पंचायत के माध्यम से गांव की बेटियों के लिए जमीन पर उतारा।
बालिकाओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए तैयार इस शौचालय पर ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ का संदेश भी अंकित किया गया है।
सुशासन सरकार ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के माध्यम से बेटियों के सम्मान, सुविधा और सुरक्षित वातावरण को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…#SushasanSarkar#सुशासन_सरकार#MeriBetiMeraAbhiman#VBGIRAMJI#Kanker#GirlsToilet#RuralDevelopment#Chhattisgarh#GoodGovernance@PMOIndia@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@KankerDistrict
54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 7.8 किमी लंबी 4-लेन सड़क
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8 किलोमीटर सड़क को 4 लेन में विकसित करने के कार्य का भूमिपूजन किया। सड़क पर डिवाइडर का निर्माण होगा और रायपुर एवं बिलासपुर की ओर शहर के दोनों प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिनमें कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कवर्धा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 8 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें कवर्धा में सामुदायिक भवन एवं मटन मार्केट, बोड़ला में बाजार विस्थापन, सहसपुर लोहारा में गौरव पथ और पिपरिया में खेल मैदान के कार्य शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि कवर्धा में करीब 140 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सड़क, शिक्षा, शहर विकास और धार्मिक-पर्यटन से जुड़े कार्य शामिल हैं। 4.5 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर और 1.46 करोड़ रुपए से भोरमदेव परिसर के विकास कार्य भी किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सड़क, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ कवर्धा के विकास को नई गति देने की दिशा में कार्य कर रही है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029VbB…#SushasanSarkar#सुशासन_सरकार#Kawardha#RoadDevelopment#Infrastructure#Tourism#Chhattisgarh#GoodGovernance@vishnudsai@ArunSao3@vijaysharmacg@KabirdhamDist
प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जनजीवन सामान्य रहे और किसी भी प्राकृतिक परिस्थिति में आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आप सभी से आग्रह है कि सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार एवं अपनों को भी सुरक्षित रखें।
#WeatherAlert#VishnuDeoSai#Sushasansarkar#Chhattisgarh
सेवा सेतु ऐप के माध्यम से 36 विभागों की 700 से अधिक शासकीय सेवाएं नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब शासकीय दस्तावेजों एवं सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता को सरल, सुगम और नागरिक-केंद्रित बनाया जा रहा है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍आंगन मिलन सेवा, मेगा हेल्थ कैंप एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, मुंगेली
#SevaSetu#DigitalGovernance#EGovernance#CitizenServices#DigitalServices#GoodGovernance#Sushasansarkar#Chhattisgarh#ViksitChhattisgarh#JanSeva