चंपारण में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामुदायिक रसोई में स्वयं भोजन भी परोसा और व्यक्तिगत रूप से सभी से बातचीत कर चिकित्सा शिविर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पशु राहत शिविर एवं आवासन व्यवस्था का निरीक्षण कर उनकी जानकारी ली।
अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, सामुदायिक रसोई स्थिति सामान्य होने तक जारी रखने तथा प्रभावित परिवारों को दशहरा से पूर्व ₹7,000 प्रति परिवार की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।