अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को
@sonbhadrapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 625 पेटी (9,588 शीशी) अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त ट्रक एवं लाहौरी जीरा की 1,275 यूनिट बरामद की गयी हैं।
अभियुक्तगण द्वारा लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक की पेटियों के परिवहन संबंधी इनवॉइस एवं ई-वे बिल प्रस्तुत किए गए, जबकि दस्तावेजों में माल को दिल्ली से झारखंड भेजे जाने का उल्लेख था और अभियुक्तों ने माल पंजाब से लादकर लाने की बात बताई। दस्तावेजों एवं बयानों में विसंगति पाए जाने पर ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें कोल्ड ड्रिंक की पेटियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब को हरियाणा के पानीपत एवं पंचकूला से रांची ले जाया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP