कुंद इंदु सम देह उमा रमन करुना अयन।
जाहि दीन पर नेह करउ कृपा मर्दन मयन॥
भावार्थ:- जिनका कुंद के पुष्प और चन्द्रमा के समान गौर शरीर है, जो श्री पार्वती जी के प्रियतम और दया के धाम हैं जो दीनों पर दया करने वाले है और कामदेव को जीतने वाले श्री शंकर जी मुझ पर कृपा करें।