लोककल्याण की मंगलकामना के साथ जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी ने आज बेली रोड स्थित खाजपुरा शिव मंदिर के समीप आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन किए।
इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ जगदंबा से समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।