सबसे पहले तो आप ये समझिए कि ये बात सच है कि पिछले चार पांच सालों में कई बाबाओं ने अपने अपने प्रमोशन के लिए पानी की तरह पैसा बहाया है।
और इसमें कुछ गलत भी नहीं है, मार्केटिंग किसी भी कारोबार की बेसिक रिक्वायरमेंट होती है,मैने खुद न जाने कितने लोगों के लिए पोस्ट करवाए हैं मतलब आज कल तो खुला रेट है पॉडकास्ट का, पोस्ट का ,राइटर्स का , बाबा लोग पैसे देते है, आने का और इसका भी कि,बाबा लोगो से चुनकर ऐसे लिखे जाए जिनमें उनकी महिमा का बखान हो सके।
और ऐसा नहीं है कि ये एक चैनल करता है, सारे करते है, हर चैनल का रेट कार्ड है, आप अगर मुझे ठीक ठाक पैसे देंगे तो मै आपको देश के किसी भी पॉडकास्ट में बिठा दूंगा,या किसी भी पॉडकास्ट वाले को आपके सामने बिठा दूंगा, हा जीएसटी अलग से देना पड़ता है।
उसी तरह प्रमोशन के लिए बुलाना,प्रमोशन के लिए किसी सेलिब्रिटी से गुणगान का वीडियो बनवाना ये सब भी होता रहता है बाबा लोगो की मार्केट में,जैसे किसी और मार्केट में प्रमोशन का हिसाब होता और हर चीज का रेट फिक्स है।
अगर आप को इस खेल को नोटिस करना हो तो यूटुब पर किसी बाबा के नाम के आगे पॉडकास्ट लिखिए और उनके सारे पॉडकास्ट की टाइमलाइन निकालिए,अगर कोई बाबा आज इस पॉडकास्ट में कल उस वाले पॉडकास्ट में, ऐसे करते करते महीने डेढ़ महीने भर में हर बड़े पॉडकास्ट में दिख जाए तो समझ जाइए कि प्रमोशन का ही मामला है।
पर मेरे पिछले ८ साल के करियर में,प्रेमानंद उन गिने चुने संत में से रहे है जिनके बारे में मैने,आज तक कोई प्रमोशनल से रिलेटेड बात नहीं सुनी है, उल्टा उन्हें अपने प्रमोशन में बुलाने के लिए जा जाने कितने अपना चैनल तक गिरवी रख देंगे।
रही बात विराट कोहली की तो उसको तो यार नाइकी और प्यूमा वाले अफोर्ड नहीं कर पाए थे,और ये तुम जो 5 करोड़ का रेट लगा रहे है, 5 करोड़ तो विराट कोहली दिन में दो ठो स्टोरी लगाकर कमा लेता है,क्यों जाएगा वो कही पर?
विराट कोहली को जो शुरू से देखते आए है,उन्हें पता है कि ये आदमी अध्यात्म के उसी दौर से गुजरा है, जिससे कोई भी आम इंसान गुजरता है, पहले इंकार किया, फिर समझना शुरू किया और फिर मन ऐसा रमा की टीम की बस में भी भाई राधे राधे करते नजर आता है।
जब इस तरह के बयान लोग टीआरपी के लिए देते है, तो इससे प्रेमानंद जैसे संत का तो कुछ नहीं होता है, पर विराट कोहली जैस लोगो के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है अपने अध्यात्म अपनी श्रद्धा का निर्वहन कर पाना।
मतलब क्या ही गलत कर दिया है कोहली ने किसी का, आदमी के बाल बच्चे है, रन वगैरह भी बना रहा है, अब उसका मन कर रहा है प्रभु गुणगान करने का,संतो के सानिध्य में रहने का तो इससे किसी को क्या लेना देना यार,जीने दो शांति से उस आदमी को।
कहानी इतनी सी है कि प्रेमानंद ने कभी भी अपनी आंख के नीचे भक्ति को बाजार बनने नहीं दिया,पर उनकी टोली में ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें इंतजार है कि, रास्ता खाली हो, फिर सब के सब अपना अपना प्रमोशन शुरू करे, पॉडकास्ट में जाए खुलासे करे,हा प्रेमानंद जी जीते जी तो ऐसा नहीं होने देंगे।
पर कुछ महीने या कुछ साल बाद आप देखेंगे कि कुछ पीले कपड़े वाले किसी न किसी पॉडकास्ट में बैठकर ऐसी ही बकैती करेंगे और सबसे ज्यादा बात करेंगे विराट और अनुष्का के बारे में क्यूंकि इंगेजमेंट सेलिब्रिटी क्वेश्चन से आती है,बाकी जैसे दोनों ने देश से किनारा किया है, आश्रम से भी कर लेंगे,नुकसान आप का ही होगा।
Oct 5, 2026 · 6:16 PM UTC
2
19
95
9,137



