तेज बारिश में टीचर्स की तैनाती की मांग को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन! 🌧️
लखनऊ के पारा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं सोमवार सुबह करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में फिजिक्स, केमिस्ट्री समेत कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।
छात्राओं ने खराब भोजन, बीमार पड़ने पर समय पर इलाज न मिलने और अन्य बुनियादी समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारी छात्राएं मौके पर DM को बुलाने और तत्काल समाधान की मांग पर अड़ी रहीं।
बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को भी इसी विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों और सुविधाओं की कमी को लेकर सड़क जाम किया था, जिसके बाद राज्यमंत्री असीम अरुण ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्राओं को समझाने और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही।
सोचिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ये हाल है तो अन्य जिलों का क्या होगा।