सादगी, सज्जनता और शालीनता की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
'जय जवान-जय किसान' के उनके अमर उद्घोष की प्रेरणा से आज भारत खाद्यान्न आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। इस आह्वान ने प्रत्येक भारतीय के मन में अन्नदाता किसानों एवं देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों के प्रति सम्मान का भाव और अधिक सुदृढ़ किया।
श्रद्धेय शास्त्री जी की पावन स्मृतियों को नमन।