क्या सरकार केंचुआ के दफ़्तर में भी पीने योग्य पानी नहीं उपलब्ध करवा पाई जो इन्हें ख़रीदकर पीना पड़ता है?!
चुनाव आयुक्तों की बैठक की तस्वीर में मेरा ध्यान पानी की बोतल पर गया. आवा ब्रांड का पानी है. आमेज़न पर इसका मूल्य 600 रुपये प्रति लीटर है, पर अभी 17% की छूट है. अब एक लीटर का दाम 499.50 रुपये है. यह एक गुजरात स्थित कंपनी का प्रॉडक्ट है. इसे प्राकृतिक रूप से मिनरल वाटर बताया जाता है. इसमें कैल्शियम, मैग्नेशियम, बाइकॉर्बोनेट्स, सिलिका होता है. इसे अरावली रेंज का पानी बताया गया है. एक और ख़ासियत है कि इसे शीशे के बोतल में बेचा जाता है. केंद्रीय जल आयोग की 2019 की रिपोर्ट पर भारत सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “2021 और 2031 के लिए औसत वार्षिक प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता क्रमशः 1486 घन मीटर और 1367 घन मीटर आंकी गई है. 1700 घन मीटर से कम वार्षिक प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता को जल संकट की स्थिति माना जाता है और 1000 घनमीटर से कम वार्षिक प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता को जल कमी की स्थिति माना जाता है.”

Sep 26, 2026 · 3:34 PM UTC

1
22
82
1,091
Sort replies: Relevant Recent Liked
Replying to @PrashantProhit
Sarkar haddi aur paani dono de rahi hai 🦥
1
19