Official handle of Rajasthan State Pollution Control Board, Rajasthan's implementation agency for protection & conservation of environment within the State.

Jaipur, India
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के सहयोग से आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों एवं राजस्थान में उनके क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के निदेशक श्री अनुभव बैरवा ने नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मण्डल के मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री प्रेमालाल ने नियमों के क्रियान्वयन में आमजन, स्थानीय निकायों एवं थोक अपशिष्ट उत्पादकों की भूमिका बताई। अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री भुवनेश माथुर ने स्रोत स्तर पर चार-धारा पृथक्करण गीला, सूखा, स्वच्छता संबंधी तथा विशेष/घरेलू खतरनाक कचरे की जानकारी दी। स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग के मुख्य अभियंता श्री अरुण व्यास ने थोक अपशिष्ट उत्पादकों की जिम्मेदारियों, डिजिटल निगरानी व्यवस्था तथा कचरा संग्रहण से अंतिम निस्तारण तक पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रकाश डाला। नए नियमों में सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र, कम्पोस्टिंग, जैव-मीथेनीकरण, अपशिष्ट-व्युत्पन्न ईंधन, विरासत अपशिष्ट स्थलों के वैज्ञानिक उपचार और कार्बन क्रेडिट जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से कचरे को संसाधन में बदलने तथा भराव स्थलों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया गया है। साथ ही ‘प्रदूषक भुगतान सिद्धांत’ के तहत उल्लंघन की स्थिति में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। @DIPRRajasthan #SolidWasteManagement #WasteToResource #RSPCB #CircularEconomy #SwachhRajasthan
2
136
कानून से तकनीक तक पर्यावरण संरक्षण की पूरी कार्यप्रणाली से रूबरू हुए आईआईएफएम भोपाल के विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कानून, तकनीक और जनभागीदारी, तीनों का समन्वय जरूरी — सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल dipr.rajasthan.gov.in/press-…
13
11
3,179
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM), भोपाल के विद्यार्थियों ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का शैक्षणिक भ्रमण किया। @DIPRRajasthan
1
121
इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय कानून, प्रदूषण नियंत्रण, निगरानी, अपशिष्ट प्रबंधन और उद्योगों के पर्यावरणीय अनुपालन की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों के साथ संवाद किया। #RSPCB #EnvironmentalProtection #EnvironmentalAwareness #SustainableDevelopment #IIFM
34
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM), भोपाल के प्रबंधन स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मण्डल की कार्यप्रणाली, पर्यावरणीय विनियमन, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरणीय निगरानी तथा उद्योगों के पर्यावरणीय अनुपालन की जानकारी दी गई। मण्डल के सदस्य सचिव श्री कपिल चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रभावी पर्यावरण संरक्षण के लिए कानून, आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी का समन्वय आवश्यक है। मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री विष्णु दत्त पुरोहित ने मण्डल की नियामकीय भूमिका एवं विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री भुवनेश माथुर ने जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 तथा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की पृष्ठभूमि एवं महत्व की जानकारी दी। वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता श्री विजय शर्मा ने पर्यावरणीय कानूनों, अनुपालन एवं उद्योगों की कानूनी जिम्मेदारियों पर संवाद किया। विद्यार्थियों ने अधिकारियों के साथ औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय अनुपालन और वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों पर संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर पर्यावरण संरक्षण के कानूनी, वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रशासनिक और सामाजिक पक्षों को समझने का अनुभवात्मक अवसर बना। @DIPRRajasthan #EnvironmentalProtection #RSPCB #EnvironmentalAwareness #SustainableDevelopment #IIFM
177
One platform. Greater transparency. Better waste management. ♻️💻 The Solid Waste Management Rules, 2026 provide for a centralised online portal to track waste generation, collection, processing and landfilling. #SBMG #SWMRules2026 #SwachhBharat #LifestyleForEnvironment
18
18
6,133
एक मंच। ज्यादा पारदर्शिता। बेहतर कचरा प्रबंधन। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत एक केन्द्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जो कचरे के उत्पादन, संग्रह, प्रसंस्करण और लैंडफिलिंग की निगरानी के साथ-साथ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और ऑडिट को एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा। #SBMG #SWMRules2026 #SwachhBharat #LifestyleForEnvironment
1
5
4
1,329
औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भीलवाड़ा टेक्सटाइल नगरी में प्रभावी बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की निगरानी में 28 प्रोसेस हाउसों में MEE एवं ZLD प्रणाली के बेहतर संचालन से पिछले दो वर्षों में साल्ट रिकवरी में 108% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे आरओ रिजेक्ट पानी के उचित उपचार, जल संरक्षण और औद्योगिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा मिला है। @DIPRRajasthan #EnvironmentalProtection #ZeroLiquidDischarge #WaterConservation #WasteManagement #RajasthanPollutionControl
143
RSPCB retweeted
हम दुनिया को साथ लेकर पर्यावरण सुरक्षा के नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं। One Sun, One World, One Grid की सोच हो, या International Solar Alliance, CDRI, Global Biofuel Alliance, International Big Cat Alliance, Mission LiFE- Lifestyle for Environment - ऐसा हर एक मंच, climate और Environment पर भारत के dedicated commitments का प्लेटफॉर्म बन रहा है। ~ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
1
13
16
2,523
RSPCB retweeted
विकसित देशों में भारत की तुलना में 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति carbon emission हो रहा है। ~ प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
6
29
3,436
Climate Impacts पहले से अधिक तीव्रता और बढ़ी हुई Frequency से सामने आ रहे हैं। Food Security, स्वास्थ्य और आजीविका पर भी Climate Change के गंभीर प्रभाव सामने आ रहे हैं। ऐसी जटिल और अनिश्चित चुनौती का समुचित प्रकार से सामना करने के लिए नीतियों और कार्रवाई का एक सुगठित ढाँचा आवश्यक है।
87
318
2,420
115,524
आज का भारत पर्यावरण सुरक्षा के अपने प्राचीन विचारों को आधुनिक विजन में पिरोते हुए आगे बढ़ रहा है। बीते 12 वर्षों में पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र में, हर सेक्टर में भारत ने असाधारण प्रगति की है। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी #EnvironmentConference2026
12
64
91
12,472
♻️ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 ◾️अपशिष्ट को आगे भेजने से पहले, उसे अलग-अलग किया जाता है। ◾️मटेरियल रिकवरी फैसिलिटीज (MRFs) ऐसी खास जगह है जहाँ ठोस अपशिष्ट को अलग किया जाता है।👇 #SWMRules2026 #SBMG #SwachhBharat #LifestyleForEnvironment @swachhbharat
6
18
4,380
भारत सरकार की Mission LiFE पहल ने यह दिखाया है कि जनभागीदारी और Community Ownership के माध्यम से Ecological Restoration के लिए बहुत सार्थक कार्य किए जा सकते हैं।
59
205
1,408
89,663
RSPCB retweeted
Sorting waste right is the first step towards better waste management ♻️ Under the Solid Waste Management Rules, 2026, Material Recovery Facilities (MRFs) have a defined role in sorting solid waste, helping ensure better segregation and recovery of recyclable materials #SBMG #SWMRules2026 #SwachhBharat #LifestyleForEnvironment
4
51
82
17,944
वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में अब फैसले केवल अनुमान के आधार पर नहीं, बल्कि आंकड़ों और वैज्ञानिक मॉडलिंग के आधार पर लिए जा सकेंगे। @DIPRRajasthan
1
1
1
263
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में IIT बॉम्बे की ओर से आयोजित कार्यशाला में ‘पवित्रा’ निर्णय सहायक मंच के माध्यम से विभिन्न प्रदूषण स्रोतों की पहचान और नियंत्रण उपायों के संभावित प्रभाव का आकलन समझाया गया। कार्यशाला में ‘पवित्रा’ डैशबोर्ड का लाइव प्रदर्शन करते हुए बताया गया कि परिवहन, उद्योग, कृषि अवशेष जलाने और घरेलू ईंधन जैसे स्रोतों से होने वाले उत्सर्जन को आंकड़ों के आधार पर समझकर PM2.5 में संभावित बदलाव और विभिन्न नियंत्रण उपायों के प्रभाव का आकलन किया जा सकता है। इस तकनीक के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी उपायों को वैज्ञानिक आधार पर प्राथमिकता देने में सहायता मिलेगी। #AirPollution #AirQuality #PollutionControl #PM25 #CleanAir
52
RSPCB retweeted
► Under the Solid Waste Management Rules, 2026, institutional users, commercial users and residential societies meeting any one of the specified criteria qualify as Bulk Waste Generator (BWG)👇 ► BWGs are required to fulfil their Extended Bulk Waste Generator Responsibility (EBWGR) by procuring Certificates from local bodies for environmentally sound waste management #SBMG #SWMRules2026 #SwachhBharat #LifestyleForEnvironment @moefcc @SwachhBharatGov @swachhbharat
2
32
158
19,817
राज्य सरकार द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से, आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी दिशा में, वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभाग से संबंधित परिवादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने, कई परिवादियों से ऑडियो एवं वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे संवाद कर, उनकी समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
6
11
20
6,367
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर प्रदेश में ‘हरियालो राजस्थान’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ साकार किया जा रहा है। माँ और मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का भाव लिए लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध राजस्थान की मजबूत नींव बनेगा। #हरियालो_राजस्थान #10CrorePlantation #एक_पेड़_माँ_के_नाम
15
69
103
7,653