लातूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपनगराध्यक्ष एवं हमारे आत्मीय सहयोगी आदरणीय मोईजभाई शेख के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उनके निधन से मैं व्यक्तिगत रूप से व्यथित हूँ। इस अपूरणीय क्षति से पूरा देशमुख परिवार भी गहरे शोक में है। मोईजभाई को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आदरणीय
मोईजभाई कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। पार्टी के कठिन दौर में वे चट्टान की तरह मजबूती से खड़े रहे और अपने कार्यों से कांग्रेस को निरंतर ताकत दी। आदरणीय विलासराव देशमुख साहेब के वे अत्यंत विश्वसनीय कार्यकर्ता थे और आदरणीय दिलीपराव देशमुख साहबके वो आत्मीय सहयोगी थे। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में हमें भी उनका सदैव मार्गदर्शन और सहयोग मिला।
मोईजभाई नेकदिल, संवेदनशील और समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे। सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। लोगों के सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहने के कारण समाज के हर वर्ग में उन्होंने अपना विशेष स्थान बनाया।
मुझे विश्वास है कि उनके सुपुत्र निजामुद्दीन मोईजभाई शेख अपने पिता की समाजसेवा और जनहित की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
इस दुःखद घड़ी में मेरी एवं पूरे देशमुख परिवार की संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। अल्लाह तआला परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और मरहूम मोईजभाई की रूह को सुकून एवं जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए।
#भावपूर्ण_श्रद्धांजली #मोईजभाई_शेख