जौनपुर संसदीय क्षेत्र 73 की देवतुल्य जनता के जनादेश को हृदय की गहराईयों से मैं स्वीकार करता हूं और उनके स्नेह व आशीर्वाद का सदा आभारी रहूंगा। मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, मित्रगण, अपने जुझारू सहयोगियों और वफादार कार्यकर्ताओं को भी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। मैं सभी जौनपुर वासियों व समर्थन में रहे व्यक्तियों का भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरे द्वारा जौनपुर में किये गए विकास कार्यों को देखते हुए मुझे समर्थन दिया। प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से मेरे संपर्क में रहे उन सभी भाइयों व बहनों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो किन्हीं कारणों से मेरा समर्थन नहीं कर पाए, लेकिन उनका आशीर्वाद व स्नेह मेरे प्रति हमेशा बना रहा।
जीत - हार तो लगी रहती है लेकिन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबके सहयोग से मैं जौनपुर की जनता की सेवा, विकास कार्य में पहले से दोगुनी ऊर्जा, उत्साह व मनोबल के साथ आपके बीच उपस्थित रहूंगा क्योंकि," मैं जौनपुर का था, हूं और जौनपुर का ही रहूंगा। "
आपके स्नेह का आकांक्षी
श्याम सिंह यादव