प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौड़ एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में 100 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
#GaneshVisarjan#EnvironmentalProtection#EcoFriendlyGanesh
विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पर्यावरण हितैषी कुंडों में नागरिक माटी की गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजन कर विसर्जन कर रहे हैं। निगम ने नागरिकों से निर्धारित कुंडों में ही प्रतिमा विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की है।
#ClayGanesh#WaterConservation
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर बापट चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर विधायक श्री रमेश मण्डोला, प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौर एवं श्री सुमित मिश्रा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंदार परिसर, नीलगिरी परिसर एवं नेमावर रोड स्थित 1 BHK फ्लैट्स मात्र ₹9 लाख में उपलब्ध हैं। पात्र नागरिक आज सुबह 11 बजे से इंदौर 311 एप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के लिए ₹11,000 ऑनलाइन जमा करना होगा।
@pmayurbanmp@advpushyamitra
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने मास्टर प्लान सड़कों एवं चौराहों का निरीक्षण कर यातायात सुधार के निर्देश दिए। नवलखा चौराहे पर डिवाइडर आगे बढ़ाने, पालदा में विद्युत पोल हटाकर लेफ्ट टर्न विकसित करने तथा सदर बाजार–गुटकेश्वर मार्ग पर पुलिया निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए।
*💧 जलप्रदाय कार्यों की प्रगति की समीक्षा*
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने गोंदवले धाम, हवा बंगला, बिलावली, नौलखा एवं आजाद नगर में पानी की टंकियों व पाइपलाइन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
#WaterInfrastructure#IndoreDevelopment
वर्क प्लान के अनुसार कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों एवं एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#Indore#IMC#WaterSupply
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 एवं FSSM के तहत शहरी-ग्रामीण अभिसरण विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
#Indore#SwachhIndore#SWMRules2026#FSSM#WasteManagement
विशेषज्ञों ने EPR, सिंगल यूज प्लास्टिक, FSSM, सर्कुलर इकोनॉमी एवं सफाईमित्रों की सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में प्रभावी कचरा प्रबंधन एवं शहरी-ग्रामीण समन्वय पर जोर दिया गया।
अधिकारियों को सड़क पेचवर्क, विद्युत, स्ट्रीट लाइट एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही झांकी मार्ग के जर्जर भवनों पर कार्रवाई कर सूचना बोर्ड लगाने तथा समारोह के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।
इंदौर की इंदिरा दीदी…
सफाई के बाद रंगोली बनाना उनकी पहचान बनी। यही लगन उन्हें स्वच्छता दूत और दिल्ली में स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त करने तक ले गई।
स्वच्छता से पहचान, सुंदरता से सम्मान। ✨
#SwachhIndore#BehindTheBroom
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य,रिमूवल, सीवरेज व जनकार्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 51 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
#jansunwai
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देश पर नगर निगम ने पंचम की फैल क्षेत्र में करीब 2500 वर्गफीट में बने जी+1 जर्जर एवं अति खतरनाक मकान को हटाने की कार्रवाई की। स्कूल के पास स्थित भवन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्रवाई की गई। #BuildingSafety#RemovalAction#SafeIndore
आयुक्त ने अटल द्वार, मालवीय नगर और जमजम चौराहा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बाधक पेड़ों के ट्रांसप्लांट, विद्युत पोल शिफ्टिंग और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
#नो_कार_डे के अवसर पर आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ई-बाइक से स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचे।अधिकारियों ने निजी वाहनों के स्थान पर ई-बाइक,साइकिल एवं लोक परिवहन अपनाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण,प्रदूषण नियंत्रण और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने जन विश्वास अभियान, फायर सेफ्टी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, यातायात, इंदौर 311, सीएम हेल्पलाइन, जलप्रदाय व ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा की। वार्ड 50 में फायर सेफ्टी कार्रवाई में लापरवाही पर उपयंत्री नितेश बोयत को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।