उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 13.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में
@UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई।
बैठक में संचालन प्रतिफलों में वृद्धि करने तथा आगामी पर्व-त्यौहारों के दृष्टिगत शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की गई। इसके साथ ही यात्री सेवाओं की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा, संविदा चालकों की भर्ती, ईंधन औसत एवं राजस्व संग्रहण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्वों के अवसर पर यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।
#UPSRTC #UPRoadways #reviewmeeting