अर्थी पर खुद लेटा, चिता पर बकरे को जलाया और हत्या का केस ही खत्म करा दिया!
उत्तर प्रदेश के मऊ में 2016 में योगेश की हत्या के आरोपी राजू उर्फ राजकुमार ने सजा से बचने के लिए अपनी मौत का ऐसा नाटक रचा कि पुलिस और सिस्टम को गच्चा दे गया। अर्थी निकली, अंतिम शवयात्रा हुई और श्मशान घाट पर चिता की तस्वीरें भी खिंचवाई गईं। ऐन वक्त पर अपनी जगह बकरा रखकर चिता जला दी गई। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते ही हत्या का मुकदमा भी बंद हो गया।
दसवीं पास राजू को दो होम्योपैथी डॉक्टरों ने कथित तौर पर यह तरकीब सुझाई थी, ताकि ट्रेडिंग का कारोबार भी चलता रहे और सजा से भी बचा जा सके। लेकिन अब सालों बाद मरा हुआ राजू जिंदा पकड़ा गया!