Official X Account of Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division

प्रेस विज्ञप्ति/ 07 अक्टूबर 2026 कार्मिक शाखा आपके द्वार — कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल _____ पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं और परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए 02 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के दिशा निर्देश पर कर्मचारी परिवाद निस्तारण अभियान चलाया गया। इसके तहत कार्मिक शाखा ने कर्मचारियों के कार्यस्थल तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सीधे सुनीं और यथासंभव मौके पर समाधान उपलब्ध कराया। डीडीयू, गया, चंदौली, भभुआ, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, विक्रमगंज, अंकोरहा और जपला आदि स्टेशनों सहित विभिन्न कार्य स्थलों पर कर्मचारी परिवाद शिविर आयोजित किए गए और कर्मचारियों से परिवाद प्राप्त किए गए। अभियान के दौरान लगभग 350 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें लगभग 150 का मौके पर निस्तारण किया गया। लगभग 200 परिवाद आंतरिक प्रणाली में ऑनलाइन दर्ज कर उन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिवादों में वरिष्ठता, पदोन्नति, वेतन, स्थानांतरण, भत्ते, आवास, पेंशन सहित विभिन्न कर्मचारी हित से जुड़े मामले शामिल रहे। वर्तमान में चल रहे विशेष अभियान 6.0 के दौरान कर्मचारी परिवादों के निस्तारण की प्रक्रिया को भी गति दी जा रही है। रेलवे की कार्यप्रणाली निरंतर और गहन स्वरूप की है तथा प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कर्मचारी हित से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान उन्हें अपने दायित्वों पर अधिक सहजता और एकाग्रता से कार्य करने में सहयोग करता है, जिससे रेल सेवाओं के सुचारु संचालन में भी सकारात्मक योगदान मिलता है। #SpecialCampaign6
2
311
🚆 डीडीयू मंडल की नई उपलब्धि! 06 अक्टूबर 2026 को 445 मालगाड़ियों का इंटरचेंज दर्ज किया गया, जो वित्त वर्ष 2026-27 में मंडल का अपना अब तक का सर्वाधिक है। 🔹 220 मालगाड़ियां प्राप्त 🔹 225 मालगाड़ियां अन्य मंडलों को सौंपी गईं 🔹 इसी दिन 266 यात्री ट्रेनों का संचालन 🔹 कुल 711 ट्रेनों की आवाजाही यह उपलब्धि टीम डीडीयू के समन्वित प्रयासों और प्रतिबद्धता का परिणाम है। सुरक्षित, विश्वसनीय एवं समयबद्ध रेल परिचालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
1
1
4
501
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
#25YearsOfSeva … and nation building. PM Shri @narendramodi Ji’s journey.
46
148
531
17,875
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
Mokama Double Line Rail Bridge! 🚆 A new link. Greater capacity. Stronger connectivity across Bihar. 🇮🇳 #RailInfra4Bihar
14
121
243
32,013
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी हुई अब और बेहतर। अम्बिकापुर–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में दो दिन। #RailConnectivity
12
130
247
32,454
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
For better synergy in planning rail, road, airport and port connectivity- Integrated Transport & Logistics Authority (ITLA)
43
163
441
20,084
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी, स्वच्छ रेल हमारा संकल्प। #SpecialCampaign6 #SwachhtaPakhwada2026
1
4
10
2,051
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 12142/12141 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के गहमर स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है ।
16
8
57
7,492
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
गंगा नदी पर नवनिर्मित राजेंद्र पुल, मोकामा से गुज़रती वंदे भारत ट्रेन का विहंगम दृश्य । #RajendraSetu #RailInfra4Bihar #VandeBharatExpress
5
24
197
7,820
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
3
4
1,732
आज ‘स्वच्छ पटरी’ थीम पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इसी क्रम में मंडल के स्टेशनों पर रेल पटरी एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई की गई। #SwachhataPakhwada2026 #SpecialCampaign6
5
476
#SafetyFirst पितृपक्ष मेला के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि स्टेशन पर प्रसारित सूचनाओं को ध्यानपूर्वक सुनें और रेलकर्मियों द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन का पालन करें। अपनी सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर सदैव सतर्क रहें। आपकी सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हमारी प्राथमिकता है। #‌OperationSeva #SpecialCampaign6 #SwachhtaPakhwada2026 #JivitputrikaVrat #Pitripaksha #PassengerConvenience #DDU #RailSeva #FestivalSpecialArrangements
1
6
520
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
नया पुल, नई गति, बेहतर कनेक्टिविटी! गंगा नदी पर नवनिर्मित राजेंद्र पुल, मोकामा से गुज़रती नमो भारत ट्रेन का यह विहंगम दृश्य बिहार की बदलती रेल कनेक्टिविटी और आधुनिक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर की भव्य झलक प्रस्तुत करता है। #RajendraSetu #RailInfra4Bihar
6
49
252
9,121
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत आज महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों के साथ मुख्यालय, हाजीपुर में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं हरित परिसर के विकास की महत्ता पर बल दिया। #SwachhtaPakhwada2026 #SpecialCampaign6
1
6
15
2,093
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division retweeted
महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा आज पटना जं. का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, एस्कलेटर आदि का निरीक्षण कर यात्री सुविधा, संरक्षा आदि का जायजा लिया । महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म सं.-10 पर खड़ी पटना-न्यूजलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों से संवाद कर यात्री सुविधा के संबंध में उनसे फीडबैक लिये । निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।
6
6
57
6,950