मिशन शक्ति 6.0—बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में संचालित
#MissionShakti6 के अंतर्गत प्रदेश के सभी कमिश्नरेट एवं जनपदों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी कमिश्नरेट एवं जनपदों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHTU) थानों द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं संबंधित विभागों के समन्वय से बाल विवाह की अधिक समस्या वाले चिह्नित ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर इस सामाजिक कुरीति की रोकथाम हेतु जनसहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटकों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा तैयार लघु फिल्म ‘बढ़ते बच्चे’ की स्क्रीनिंग के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों और बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। भावनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया गया कि बच्चों के हाथों में किताबें हों, आँखों में सपने हों और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर हों—कम उम्र में विवाह की जिम्मेदारियों का बोझ नहीं।
बाल विवाह को रोकें, बचपन को संवारें—हर बच्चे को मिले शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार।
#MissionShakti6 #UPPolice
#MissionShakti #UPPCares