आपका कायल हूँ। सामने से घटिया स्तर की भाषा का प्रयोग होने के बावजूद आपने संयमित भाषा का ही इस्तेमाल किया, यह आपके उच्च चरित्र और संस्कार को दर्शाता है।
बाकी, ज़िंदाबाद रहे लाल सलाम कॉमरेड। 🖖
आज वो सर कुकुरमुत्ते मुझे निशाना बना रहे जिनको मुझसे खुन्नस थी।
जिनके पास मेरे वैचारिक मतों के कोई जवाब न थे वो सारे उस फेक अकाउंट की आड़ में मुझे ट्रोल कर रहे हैं।
जबकि मैंने ख़ुद सारी बातें आप सबके आगे रख दी। ख़ैर! ये कभी मेरा मैदान था भी नहीं, एक भावना थी शायर की जो छली गई। छले हुए इंसान से ही बेगुनाही का सुबूत मांगने वाले अपनी खाल से बाहर आ चुके हैं।
एक बात तो ज़रूर साबित हुई, दोस्त से ज़्यादा दुश्मन हैं यहाँ, वो सारे लोग जो कल मातम कर रहे थे और अपना ss लेकर अवसादग्रस्त थे आज कौरव की सेना बने बैठे हैं।
यानी मेरी पोस्ट इनको आघात देती है मेरे शब्द और विचार इनको रक्तरंजित कर देते हैं, जिसका ये पीठ पीछे से बदला लेने आए हैं। 😂
ख़ैर! एक बशर के कारण बहुत सारे चेहरे बेनकाब हुए आज, इसी के साथ मैं अपनी ओर से इस प्रकरण को विराम देता हूँ।
सभी दोस्त निश्चिंत रहें, मैं अभी भी वही काफ़ हूँ। क़लम अभी भी वही लिखेगी जो लिखते आई है।
लाल सलाम।