दोनों एक ही company में काम करते थे।
Monday से Friday तक सिर्फ काम।
सुबह 9 बजे login, शाम को meetings, और कभी-कभी रात तक deadlines।
शुरुआत में उन्हें लगा कि relationship के लिए समय ही नहीं बचेगा।
फिर उन्होंने Saturday को अपना बना लिया।
हर weekend कहीं घूमना, नया restaurant, long drive, या बस घर पर साथ खाना बनाना।
एक साल बाद दोनों ने Ladakh trip plan किया।
वहीं उसने ring निकालकर पूछा, “क्या बाकी जिंदगी भी मेरे साथ travel करोगी?”
उसने कहा,- “अगर छुट्टियां तुम approve करवा दो तो।”
दोनों हंस पड़े।
आज शादी हो चुकी है।
अब भी Sunday उनका favourite दिन है।
क्योंकि प्यार के लिए हमेशा ज्यादा समय नहीं,
बस थोड़ा सा तय किया हुआ समय चाहिए।