प्रदेश में तेज गति से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार…
आज इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं एम.वाय. चिकित्सालय के न्यू कैंसर हॉस्पिटल ब्लॉक में PPP मॉडल के तहत श्री अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से बने PET-CT स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया।
इस अत्याधुनिक सुविधा से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार में मदद मिलेगी, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
इसी क्रम में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर एवं रीवा के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में भी ऐसे अत्याधुनिक सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। श्री अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से आगामी तीन महीनों में एम.वाय. अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।