आज सुबह ये वीडियो देखने को मिला, जिसमे डॉ. वीनू शेखावत जी भाजपा द्वारा क्षत्रिय समाज को उचित प्रतिनिधित्व ना दिए जाने से आहत हैं। उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर इस बात को रखा कि वोट उसी को दिया जाएगा जो हमारे समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा, चाहे वो भाजपा हो या अन्य दल।
आज हर स्वाभिमानी क्षत्रिय भाजपा के कारनामो से आहत है। क्योंकि जनसंघ से लेकर भाजपा तक को खड़ा करने में क्षत्रिय समाज की प्रमुख भूमिका रही है, और भाजपा द्वारा आज उसी समाज को दरकिनार किया जा रहा है, जो वर्षों से भाजपा के लिए दरी बिछाता आ रहा हो।
आज क्षत्रिय समाज के राजनीतिक पतन के लिए जितना जिम्मेदार संघ- भाजपा है, उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदार खुद क्षत्रिय समाज भी है। क्षत्रिय समाज आज तक अपने वोट की ताकत को नही समझ पाया और नेताओं और पार्टियों का बंधुआ बनकर रह गया।
आज देश के अलग अलग राज्यों में क्षत्रिय समाज जिस राजनीतिक कगार पर खड़ा है, वह उसकी अपनी ही ऐतिहासिक भूलों का नतीजा है।
जब तक क्षत्रिय समाज संघ और भाजपा की गुलामी से खुद को बाहर नहीं निकालता, जब तक अपने वोट की ताकत को नहीं समझता, यूं ही किनारे लगाया जाता रहेगा। 1/3