शानदार अभिनेता और बेहतरीन इंसान शांतनु माहेश्वरी का आज जन्मदिन है.
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के प्रेमी का उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है. लेकिन सच तो यह है कि शांतनु ने पहचान सबसे पहले डांस की दुनिया में बनाई. दिल दोस्ती डांस से लेकर झलक दिखला जा जीतने तक और डांस प्लस में अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाने तक, उन्होंने हर मंच पर यह साबित किया कि मेहनत, अनुशासन और जुनून मिल जाएँ तो कोई भी सपना सच हो सकता है.
एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे लगभग एक महीना उनके साथ झारखंड में रहने का मौका मिला. उस दौरान मैंने करीब से देखा कि यह हमेशा मुस्कुराने वाला नौजवान अभिनेता अंदर से कितना संवेदनशील और कोमल हृदय का इंसान है. सफलता के बावजूद उनमें जरा भी अहंकार नहीं है, बल्कि एक सादगी और अपनापन है जो उन्हें और खास बनाता है.
परमपिता परमेश्वर से मेरी यही कामना है कि इस प्यारे से इंसान को जीवन की हर खुशी मिले, हर सपना पूरा हो और सफलता की नई ऊँचाइयाँ उनका इंतजार करती रहें.
हैप्पी वाला… बहुत बहुत हैप्पी बर्थडे शांतनु माहेश्वरी. 🎂✨
@shantanum07