Official Twitter handle of Office of Hon'ble Chief Minister, Uttarakhand.

Dehradun, India
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 'नशा मुक्त पंजाब, नशा मुक्त भारत' के संकल्प के साथ पंजाब पहुंचे। होशियारपुर के मुकेरियां में विशाल रोड शो में शामिल होकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, राष्ट्र निर्माण में लगे, इसी संकल्प के साथ नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ना है।
1
3
170
सर्दियों के दौरान उत्तराखण्ड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनावंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। उत्तराखण्ड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा। आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च के लिए 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह माह हेतु कुल 73 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सर्दियों में बिजली आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
338
आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प से बागेश्वर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सामूहिक प्रयासों से किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो रही है। #Aatmanirbharbharat #Vocalforlocal #Bageshwar #Uttarakhand
3
438
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संचालित चारधाम यात्रा ने डेढ़ माह पहले ही बनाया नया रिकॉर्ड
1
5
394
बदलती जरूरतों और चुनौतियों के बीच विकास पथ पर बढ़ा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
1
6
360
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत पैरवी से पीएमजीएसवाई-चार के प्रथम चरण में प्रदेश के 309 गांव जल्द ही सड़क से जुड़ेंगे। जबकि, अब तक तीन चरणों में 2826 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है।
2
11
705
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड अलर्ट की अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें और बहुत जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा करें। उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गाड़-गदेरों, बरसाती धाराओं एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं और तेज बहाव में प्रवेश करने का प्रयास न करें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील सड़कों एवं स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को नदी-नालों एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों के आसपास न जाने दें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से दुरुस्त रखी जाएं। राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर तैयार रखने के साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नदी-नालों के जलस्तर, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, पर्वतीय मार्गों, चारधाम यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित रखी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील की कि घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचित करें और स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।
1
6
917
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘जागरण विमर्श-उत्तराखण्ड : आशाएं और चुनौतियां’ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों, संभावनाओं और भावी चुनौतियों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और समय के साथ विकास की जरूरतें तथा चुनौतियां भी बदलती रहती हैं। राज्य गठन के समय लगभग ₹4 हजार करोड़ से शुरू हुआ उत्तराखण्ड का बजट आज लगभग ₹1.11 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, ऊर्जा, कृषि और उद्यानिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड तेजी से प्रमुख पर्यटन और फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। राज्य में होम-स्टे की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में भी लगभग 41 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखण्ड और केरल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य की मातृशक्ति सीमित संसाधनों में उच्च गुणवत्ता के उत्पाद तैयार कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ₹5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया। अनियमितताओं में शामिल 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ वर्षों में करीब 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना है। प्रत्येक बच्चे को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संत समाज, अखाड़ों, धार्मिक संगठनों और अन्य हितधारकों के सुझावों के आधार पर व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और कुंभ का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित, भव्य एवं दिव्य रूप से संपन्न हो। मुख्यमंत्री ने अनियोजित विकास और जलवायु परिवर्तन को उत्तराखण्ड के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि इकोलॉजी और इकॉनमी एक-दूसरे के पूरक होने चाहिए। हिमालयी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों की धारण क्षमता का वैज्ञानिक आकलन कराया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा, सांसद श्री अजय भट्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, श्री सुरेश गड़िया, श्री शिव अरोरा एवं श्री प्रताप बिष्ट, महापौर हल्द्वानी-काठगोदाम श्री गजराज सिंह बिष्ट, महापौर काशीपुर श्री दीपक बाली, दैनिक जागरण के संपादक श्री विजय सिंह यादव, कार्यकारी संपादक श्री विष्णु त्रिपाठी, राज्य संपादक श्री मनोज झा, आयुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं सुश्री निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मंजूनाथ टी.सी. सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
1
3
13
591
हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन हेलीपैड पर छोटे-छोटे बच्चों से बातचीत की। #Uttarakhand
2
4
17
1,111
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी इलाकों की जिंदगी को नई रफ्तार दी है। बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से घिरे गांवों में सड़क पहुंचने से स्थानीय लोगों की राह आसान हुई है। योजना अपने चौथे चरण में प्रवेश कर चुकी है। तीन चरणों में ₹11595 करोड़ की लागत से 21915 किमी लंबाई की 2826 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन सड़कों के बनने से 1860 गांव लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश सरकार दूरदराज के सभी गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों की राह आसान होने के साथ ही पर्यटन, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिली है। विद्यार्थियों को कठिन रास्ता तय नहीं करना पड़ता। बीमारों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है । किसान अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने पर खास फोकस है। सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अधिक से अधिक गांवों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए सीएम धामी लगातार केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करते रहे हैं। उनकी मजबूत पैरवी का ही नतीजा है कि प्रदेश में पीएमजीएसवाई सड़कों का लगातार विस्तार हो रहा है। पीएमजीएसवाई-चार के प्रथम चरण में प्रदेश के 309 गांव जल्द ही सड़क से जुड़ेंगे। इसकी कवायद तेज कर दी गई है। ₹1707 करोड़ की लागत से कुल 1228.20 किमी लंबाई की 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। पीएमजीएसवाई-4 में उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में कुल 1479 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 9344 किमी होगी। योजना के चौथे चरण के प्रथम चक्र में पौड़ी गढ़वाल के सर्वाधिक 68 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार अल्मोड़ा और टिहरी में 47-47, बागेश्वर में 35, पिथौरागढ़ में 25, नैनीताल और उत्तरकाशी में 24-24, चमोली में 17, देहरादून और रुद्रप्रयाग में 10-10 और हरिद्वार में 02 गांव सड़क बनने से लाभान्वित होंगे।
2
9
475
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। इस अवसर पर ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन में आधुनिक संसाधनों, जनभागीदारी और कॉरपोरेट सेक्टर के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में कचरा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाए। सीडीओ श्री दिवेश सासनी ने जिले में कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, मेयर श्री विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, डीएम श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री अजय गणपति, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सदस्य सचिव सीएसआर श्री मनमोहन मैनाली तथा नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर श्री कुंवर हिम्मत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
1
2
10
487
उत्तरकाशी के सीमांत गांव जादुंग में लौटेगी रौनक, पुनर्वास और पर्यटन विकास से गांव को मिल रहा नया स्वरूप। #Uttarkashi #Uttarakhand
2
11
783
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर जनपद के भ्रमण के दौरान सड़क के किनारे वाहन रोक कर भुट्टे का स्वाद लिया। इस दौरान भुट्टा बेच रही श्रीमती श्रीदेवी से बातचीत कर सरकार के कार्यों का फीडबैक भी लिया।
5
12
922
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा (ऊधमसिंह नगर) में एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान को विकास का आधार माना। उनका अन्त्योदय का विचार समाज के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, मेयर श्री विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीना गौतम, डीएम श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
2
9
436
चमोली के कनोठ गांव की लक्ष्मी देवी ने ग्रामोत्थान परियोजना यानी रीप के अंतर्गत अल्ट्रा पुअर पैकेज से वित्तीय सहायता पाकर डेयरी व्यवसाय को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है। #Chamoli #Uttarakhand
3
12
578
उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को मिल रही देश में नई पहचान।
1
7
458
निराश्रित गोवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।
2
3
510
उत्तराखण्ड में बहुउद्देशीय शिविरों में लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान। #PauriGarhwal #Uttarakhand
1
1
5
586
श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा में इस बार कायम हो रहा नया रिकॉर्ड। #Badrinath #Uttarakhand #CharDhamYatra2026
1
1
9
487