उत्तर प्रदेश शासन ,आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, संयुक्त आबकारी आयुक्त,मेरठ जोन, मेरठ एवं उप आबकारी आयुक्त,मेरठ प्रभार मेरठ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी, गाजियाबाद के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी, गाज़ियाबाद के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम मे आज दिनांक 07/10/2026 को आबकारी टीम गाज़ियाबाद द्वारा मुखबिर की सूचना उपरांत 2 अभियुक्तों को स्कूटी (HR05AM 8672) पर लगभग ROYAL STAG ब्रांड की 04 पेटियां के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता 1. परशु पुत्र दिनेश , निवासी – मयूर विहार, फेस-3, न्यू दिल्ली, 2. दिनेश पुत्र हुकुम सिंह, निवासी – उपरोक्त बताया।पकड़े गए अभियुक्तों के निशानदेही पर ग्राम जलालपुर, थाना मुरादनगर, जनपद गाज़ियाबाद में दबिश दी गई। दबिश के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताए गए स्थान से 93 पेटी ROYAL STAG ब्रांड की बरामद हुई।इस प्रकार समस्त अवैध शराब (97 पेटी)एवं स्कूटी को जब्त कर, दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर थाना मुरादनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60, 72 तथा बीoएनoएस की धारा 61(2), 318(4) के तहत अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा गया।
@upgovt @nitinagarwal_n @chiefSecyUP
@infodeptup @uppolice @dm_ghaziabad