उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक हैंडल। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें। Official Handle of Uttarakhand Police. For any emergency help, Dial 112.

12 Subhash Road, Dehradun
🚨 ₹4.40 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार! टिहरी पुलिस ने फर्जी RTO चालान की APK फाइल भेजकर मोबाइल एक्सेस हासिल कर ठगी करने वाले आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। ⚠️ अनजान APK डाउनलोड न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें। #TehriPolice #CyberCrime
301
तेज आंधी-तूफान के चलते देहरादून में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीमें मौके पर पहुंचीं और वुडन कटर से पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया। 🚒🌳 #UttarakhandPolice #DehradunPolice #FireService #Dehradun
315
भीड़ में बिछड़ी 4 वर्षीय मासूम, चमोली पुलिस ने मिलाया परिवार से..! श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के दौरान कोटा, राजस्थान निवासी परिवार की 4 वर्षीय बालिका भीड़ में बिछड़ गई। सूचना मिलते ही चमोली पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर कुछ ही देर में बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया
274
बसंत विहार क्षेत्र में चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा। घटना में शामिल 01 अभियुक्त गिरफ्तार। पूछताछ में अन्य 03 आरोपियों के नाम सामने आए। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ₹27,500 नगदी, 02 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद। #DehradunPolice #UttarakhandPolice
118
मुसीबत में चुप न रहें। अपनी सुरक्षा के लिए 112 पर सहायता लें। 🚨 #Dial112 #UttarakhnaPolice #SafetyFirst #Safe
297
बसंत विहार क्षेत्र में चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा। घटना में शामिल 01 अभियुक्त गिरफ्तार। पूछताछ में अन्य 03 आरोपियों के नाम सामने आए। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ₹27,500 नगदी, 02 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद। #DehradunPolice #UttarakhandPolice
309
नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई SOG एवं कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 02 आरोपियों को 218.04 ग्राम स्मैक (कीमत करीब ₹65.40 लाख) के साथ गिरफ्तार किया। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नैनीताल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। #UttarakhandPolice
1
395
सितारगंज क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। #UttarakhandPolice #UdhamSinghNagarPolice #SitarganjPolice
437
ऋषिकेश-तपोवन मार्ग पर झारखंड निवासी महिला पर्यटक का ज्वेलरी व जरूरी सामान से भरा बैग छूट गया। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस की HPU टीम ने 112 की सूचना पर CCTV के जरिए तलाश कर बैग सकुशल बरामद कर महिला को सौंप दिया। 🙏 महिला ने कहा—“धन्यवाद मित्र पुलिस!” #UttarakhandPolice
1
527
नशे से दूरी बनाएं, अपने सपनों और अपनों के करीब आएं। #UttarakhandPolice
3
5
707
🚁 जवान की तत्परता से मरीज को समय पर उपचार केदारनाथ धाम में तबीयत बिगड़ने पर SDRF जवानों ने मरीज को स्ट्रेचर से सुरक्षित हेलीपैड पहुंचाया, जहां से हेली सेवा द्वारा हायर सेंटर भेजा गया। सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर। #UttarakhandPolice #UKPoliceHaiSaath
2
861
🚔 ₹08 लाख की चोरी की ज्वैलरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार बसंत विहार में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। CCTV फुटेज व सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹08 लाख की शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई।
579
🚨 साइबर जागरूकता 🛡️📱 अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट व म्यूल अकाउंट से सावधान रहने की अपील। ☎️ ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। #UttarakhandPolice #CyberAwarenessMonth
1
365
सेवा भाव और ईमानदारी की एक छोटी-सी पहल। तिलौन हाईवे पर मिला पर्स अजय मेहता एवं हरगोविन्द मेहता ने चम्पावत पुलिस को सौंपा था। पर्स में ₹8,700 नकद, ATM एवं DL कार्ड थे। आवश्यक सत्यापन के बाद पर्स उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया। #UttarakhandPolice #SevaBhav
1
1
705
⚠️ फर्जी E-Challan लिंक से सावधान! अनजान लिंक पर क्लिक न करें। चालान की जांच केवल Official Portal पर करें। सोचें • जांचें • फिर क्लिक करें
1
1
2,010
बद्रीनाथ धाम में चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं के खोए हुए मोबाइल फोन, पर्स, ₹5,000 की नकदी और ATM कार्ड सुरक्षित वापस लौटाकर ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वहीं, मध्य प्रदेश निवासी ने भी पुलिस की मदद से गुजरात निवासी यात्री का खोया iPhone लौटाकर सराहनीय पहल की।
1
490
कर्णप्रयाग की यूथ फिजिकल एकेडमी में चमोली पुलिस ने सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। फर्जी नौकरी, ऑफर, सोशल मीडिया प्रोफाइल व संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की अपील। 📞ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। #UttarakhandPolice #ChamoliPolice
1
394
टिहरी पुलिस ने लौटाया 05 लोगों को उनका खोया मोबाइल फोन..! तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 05 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किया गया। 🤝 आमजन की खुशी में ही पुलिस सेवा की सार्थकता है। #TehriPolice #UttarakhandPolice #CEIR #MobileRecovery
1
781
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति व महिला की हत्या का देहरादून पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त राजकुमार को गिरफ्तार किया। पैसों के लेन-देन के विवाद में पेचकस से हमला कर तीनों की हत्या की गई। घटना में प्रयुक्त पेचकस बरामद। #UttarakhandPolice @DehradunPolice
1
5
8
3,325
छात्राओं को फेक प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक/APK, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट व निजी जानकारी साझा करने के जोखिमों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। OTP/बैंकिंग जानकारी साझा न करने व अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। 🚨 साइबर अपराध की सूचना: 1930 #UttarakhandPolice #CyberSafety
3
2
860