Patrakarita par tu to mat hi bol.........
निजी तौर पर मैं किसी भी तरह के पेड कॉन्टेंट के खिलाफ हूं . रिपीट कर रहा हूं कि किसी भी तरह के पेड कॉन्टेंट के खिलाफ हूं.
पत्रकारिता की आड़ में किसी भी पार्टी या संगठन से पैसे लेकर उनके लिए रिपोर्ट/रील/पॉडकास्ट या कॉन्टेंट तैयार करना कम से कम पत्रकारिता तो कतई नहीं .
ऐसा करने से पहले मैं अपने यूट्यूब चैनल को बंद करना पसंद करूंगा .
मेरे अपने विचार हैं . सांप्रदायिक सियासत से मेरा विरोध है .सत्ता की आलोचना मेरी फितरत है . इसका मतलब ये नहीं कि मैं अपने विचार , विरोध और फितरत की क़ीमत वसूलने लगूं .