पंचायतीराज आम चुनाव-2026
जिले में हुआ उत्साहपूर्ण मतदान।
जिले की सात पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए 84.59 प्रतिशत मतदान
@SecRajasthan@CeoRajasthan
राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव–2026
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह जी ने आज जयपुर जिले की पंचायत समिति सांभर लेक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरसिंहपुरा में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चुनावी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव–2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
#PanchayatiRajElection2026#RajasthanElection#StateElectionCommission#RajeshwarSingh#RajasthanPanchayatiRaj
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 | चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना
राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा चुनाव संबंधी सूचनाओं, आवश्यक जानकारी एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु आयोग मुख्यालय एवं जिला स्तर पर चुनाव नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किए गए हैं।
चुनाव संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं जानकारी उपलब्ध कराना।
आमजन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।
नियंत्रण कक्ष की सुविधा 24×7 (रात-दिन) उपलब्ध रहेगी।
हेल्पलाइन नंबर: 0141-2227407
निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग प्रतिबद्ध है।
#पंचायतचुनाव2026#राज्यनिर्वाचनआयोग#राजस्थान#ElectionControlRoom#PanchayatElection2026#RajasthanElections
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2026 | मतदान का समय निर्धारित
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें!
मतदान का समय: प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक।
महत्वपूर्ण सूचना: सायं 6:00 बजे तक मतदान केंद्र परिसर में पहुँच चुके सभी मतदाताओं को पंक्तिबद्ध कर मतदान करने का अवसर दिया जाएगा।
समय पर मतदान केंद्र पहुँचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
आपका वोट, लोकतंत्र की ताकत!
#राजस्थानपंचायतीराजचुनाव2026#मतदानजागरूकता#राज्यनिर्वाचनआयोग#RajasthanElection2026#PanchayatiRajElection#VoteForDemocracy
पंचायतीराज आम चुनाव–2026 : उप सरपंच निर्वाचन की समय-सारणी जारी।
चारों चरणों में उप सरपंच का निर्वाचन क्रमशः 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर एवं 17 नवंबर 2026 को होगा।
बैठक प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी। नाम निर्देशन पत्र पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 12 से 1 बजे के बीच होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विस्तृत कार्यक्रम संलग्न आदेश में देखें।
#पंचायतीराज_चुनाव2026#राज्य_निर्वाचन_आयोग_राजस्थान#मतदाता_जागरूकता#PanchaytiRajElection2026#RajasthanElection#VotingAwareness