Official Account of State Election Commission Rajasthan.

Jaipur, India
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने आज झुझुनु स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी, उपखंड निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर पंचायतीराज आम चुनाव–2026 की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, मतदान दलों की तैनाती, चुनाव सामग्री की उपलब्धता तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग प्रतिबद्ध है। #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #StateElectionCommission #Jhujhunu #Rajasthan
1
220
सरपंच चाहें तो गांव को बना सकते हैं स्वर्ग : राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ‘एक दीप लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम में ग्रामीणों से निर्भीक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी से मतदान की अपील, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना। झुंझुनूं | 26 अक्टूबर 2026 राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने सोमवार शाम झुंझुनूं जिले के ग्राम आबूसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘एक दीप लोकतंत्र के नाम’ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा दीप प्रज्वलित कर लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। साथ ही लायंस क्लब के सहयोग से ‘प्लास्टिक मुक्त झुंझुनूं अभियान’ के तहत नॉन-वोवन बैग वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कलेक्ट्रेट में चुनाव तैयारियों की समीक्षा इसके पश्चात जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित जिला स्तरीय अधिकारियों से पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदानसुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, जिला परिषद सीईओ एवं एडीएम परशुराम धानका, स्वीप के राज्य प्रभारी सुधीर सोनी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanStateElectionCommission #RajeshwarSingh #Jhunjhunu #SVEEP
4
4
301
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने आज सीकर स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी, उपखंड निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर पंचायतीराज आम चुनाव–2026 की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, मतदान दलों की तैनाती, चुनाव सामग्री की उपलब्धता तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग प्रतिबद्ध है। #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #StateElectionCommission #Sikar #Rajasthan
1
2
2
1,229
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम | सीकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक — राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव–2026 के अंतर्गत आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने सीकर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीकर जिले के नेछवा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत कर उपस्थित नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व एवं उनकी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजेश्वर सिंह ने सीकर जिले के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा निर्भीक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाताओं में निहित है। प्रत्येक मत न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाता है, बल्कि ग्राम पंचायतों के विकास और बेहतर भविष्य की दिशा भी तय करता है। इस अवसर पर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए अधिकाधिक मतदाता सहभागिता का संदेश दिया गया। सशक्त पंचायत, समृद्ध राजस्थान! आपका एक वोट, आपके गाँव के विकास की मजबूत नींव! आइए, राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव–2026 में अधिक से अधिक मतदान का संकल्प लें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएँ। पहले मतदान, फिर जलपान! #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanStateElectionCommission #RajeshwarSingh #Sikar #SVEEP #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #पंचायतीराज_चुनाव_2026
1
3
2
406
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह जी 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर एवं नागौर जिलों का दौरा कर चुनाव प्रबंधन की समीक्षा एवं मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। #panchaytirajelection2026 #rajasthanelection #StateElectionCommission #rajasthan #rajeshwarsingh
1
6
47
11,138
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, चुनावी व्यवस्थाओं का लिया जायजा। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने जयपुर जिले की ग्राम पंचायत अनंतपुरा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मीडिया से संवाद किया। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना राज्य निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #StateElectionCommission #RajeshwarSingh #Democracy
1
5
14
656
गोविंदगढ़ पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने आज जयपुर जिले की पंचायत समिति गोविंदगढ़ के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया एवं चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #StateElectionCommission #RajeshwarSingh #मतदान_जागरूकता
4
8
723
राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव–2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने जयपुर जिले की चौमूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अनंतपुरा में मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से संवाद करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रति राज्य निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव, सशक्त लोकतंत्र का आधार! #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #StateElectionCommission #RajeshwarSingh #Democracy
5
14
597
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को जयपुर जिले की पंचायत समिति चौमू एवं गोविन्दगढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत समिति चौमू की ग्राम पंचायत अनन्तपुरा (जै), जैतपुरा, टांकरड़ा, देवपुरा एवं जयसिंहपुरा तथा पंचायत समिति गोविन्दगढ़ की ग्राम पंचायत गोविन्दगढ़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। #PanchayatiRajElection2026 #RajasthanElection #StateElectionCommission #मतदान_केंद्र_निरीक्षण #लोकतंत्र_का_पर्व
1
5
23
3,501
State Election Commission Rajasthan retweeted
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 दोपहर 03:00 बजे तक नागौर जिले की सात पंचायत समितियों में 67.39 प्रतिशत मतदान
1
7
380
पहले मतदान, फिर जलपान
जिले में लोकतंत्र के पर्व मतदान में हर आयुवर्ग के मददाता उत्साह के साथ निभा रहें है अपनी भागीदारी.... @SecRajasthan
1
3
272
पहले मतदान, फिर जलपान
Replying to @DMDCAlwar
जिले में लोकतंत्र के पर्व मतदान में हर आयुवर्ग के मददाता उत्साह के साथ निभा रहें है अपनी भागीदारी.... @SecRajasthan
2
4
232
पहले मतदान, फिर जलपान
पंचायती राज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के सरपंच व पंच पदों के चुनाव हेतु आम मतदाता विशेषकर महिला मतदाता उत्साह के साथ कर रही मतदान, नव मतदाता मोनिका वर्मा ने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार सहभागिता करने पर व्यक्त की खुशी। @SecRajasthan
2
6
227
पहले मतदान, फिर जलपान
पंचायतीराज आम चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े ने मतदान केंद्र भोजासर, आसोलाई, बराजासर, सजनानियों की ढाणी का निरीक्षण करते हुए जांची निर्वाचन व्यवस्थाएं । @SecRajasthan @DIPRRajasthan
1
2
244
State Election Commission Rajasthan retweeted
#jaipur #panchayatirajelections #sveepjaipur #मतदाता_जागरूकता #सशक्त_लोकतंत्र #मेरा_वोट_मेरी_ताकत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालवाड़, झोटवाड़ा,जयपुर। @diprrajasthan @CeoRajasthan @ecisveep @SecRajasthan
1
465
पहले मतदान, फिर जलपान
पंचायतीराज आम चुनाव पंचायत समिति देचू की ग्राम पंचायत गुमानपुरा में शतायु मतदाता ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में निभाई जिम्मेदारी @SecRajasthan @DIPRRajasthan
1
2
253
पहले मतदान, फिर जलपान
पंचायतीराज आम चुनाव पंचायत समिति बाप की ग्राम पंचायत नोख में शतायु मतदाता ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में निभाई जिम्मेदारी @SecRajasthan @DIPRRajasthan
1
2
178