हम सभी के प्रेरणापुंज श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष्य में आज दादिया में आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
@NitinNabin जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री
@BhajanlalBjp जी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देते हुए ₹2,636 करोड़ की लागत के 929 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही, विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के 36 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹400 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
नगर निकाय चुनावों में मिले प्रचंड जनादेश के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के ध्येय के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्री
@bjpsanjaybhatia जी, राष्ट्रीय महामंत्री व निकाय चुनाव प्रभारी श्री
@HarishD_BJP जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री
@madanrrathore जी, राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती
@KavitaPatidar_ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री
@ajaeybjp जी, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री
@mpbhagirathbjp जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती
@KumariDiya जी सहित अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan