आज दूदू विधानसभा क्षेत्र के फागी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित कर सभी को प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्रीय विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और प्रयासों की जानकारी दी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन विकास कार्यों से फागी में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा, आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
इस दौरान निवर्तमान प्रधान श्रीमती प्रेम देवी जी, फागी दक्षिण मंडल अध्यक्ष श्री रामदयाल टोड़ावाता जी, फागी उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री रंगलाल गुर्जर जी, नवनिर्वाचित पार्षद श्री विष्णु ब्रह्मभट्ट जी एवं श्री अरविंद रैगर जी, श्रीमती कविता सैनी जी, पूर्व सरपंच श्री गंगाराम माली जी, माँदी प्रशासक श्री कैलाश स्वामी जी, मेंदवास प्रशासक श्री हरबख्श जाट जी, किशोरपुरा प्रशासक श्री राजेंद्र बैरवा जी, भाजपा कार्यकर्ता श्री दिनेश पंडित जी, जिला मीडिया सह-संयोजक श्री हरि भगत जी, युवा मोर्चा से श्री गिरिराज प्रधान जी, पंचायत समिति सदस्य श्री गिरिराज केरिया जी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।