राजस्थान के रेल यात्रियों को जल्द ही बेहतरीन कनेक्टिविटी का नया तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश से होकर गुजरने वाली तीन नई और महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को हरी झंडी दे दी है। इन ट्रेनों के शुरू होने से राजस्थान का सीधा संपर्क उत्तर भारत, गुजरात और पूर्वी भारत (यूपी-बिहार) से और मजबूत हो जाएगा।
जानिए किन रूटों पर चलेंगी ये 3 नई ट्रेनें:
भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस (19427/19428): यह ट्रेन गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी तक जाएगी। राजस्थान में इसका ठहराव कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर में होगा। यह एक लंबी दूरी की ट्रेन है जो यूपी के कई प्रमुख शहरों (मथुरा, गोरखपुर, छपरा) को भी कवर करेगी।
हरिद्वार-ओखा एक्सप्रेस (14328/14327): उत्तराखंड से गुजरात जाने वाली यह ट्रेन राजस्थान में अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर और आबू रोड के रास्ते संचालित होगी।
हरिद्वार-वेरावल एक्सप्रेस (14326/14325): यह ट्रेन भी हरिद्वार से गुजरात के वेरावल तक जाएगी और इसका रूट भी अलवर, जयपुर, किशनगढ़ व अजमेर रहेगा।
किशनगढ़ जैसे मार्बल सिटी के यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि अब वे सीधे हरिद्वार और गुजरात के इन बड़े नेटवर्क से जुड़ सकेंगे। रेलवे जल्द ही इनके संचालन की आधिकारिक तारीख जारी करेगा।
#jaipur #RajasthanNews #IndianRailways