राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा अल्बर्ट हॉल पर, विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान, राज्यसभा सांसद ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात, राज्यसभा सांसद एवं मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों को दुपट्टा पहनाकर, सम्मानित किया और आत्मीय बातचीत कर, उनके हालचाल जाने। साथ ही, उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित, संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी एवं बड़ी संख्या में, आमजन उपस्थित रहे।
@BhajanlalBjp
@KumariDiya
@DrPremBairwa
@JogarampatelMLA
@svoruganti1466
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान