आज नारनौल में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, हरियाणा सरकार, श्री विपुल गोयल जी ने की।
बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, शिकायतों एवं विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।