Suddenly the society and men become bad if they have preferences for a wife or daughter in law. All this when women have a long list of expectations from men and their families. Millions of people don’t want a famous wife or daughter in law. Nothing wrong in that.
यह डॉ. जैस्मिन कलसी, जो एक जनरल सर्जन और कंटेंट क्रिएटर हैं, इनकी एक रील हमारे समाज की दोहरी मानसिकता को दिखाने की वजह से वायरल हो रही है।
डॉ. जैस्मिन के लिए एक शादी का प्रस्ताव आया था, दोनों ही तरफ से सारी बातें सही थी, सब कुछ पसंद था,
लेकिन लड़के वालों ने लड़की का फोटो मांगा तो लड़की वालों ने कहा जैस्मिन की प्रोफाइल मे देख लेना,
जैसे ही लड़के वालों ने जैस्मिन की प्रोफाइल देखी, वहाँ जब 2 लाख फालोअर देखें, उसके बाद ही शादी के मना कर दिया,
जबकि जैस्मिन बताती है कि वो मेडिकल फील्ड से है तो उसी तरह के रील्स बनाकर डालती है, कोई फालतू के वीडियो नहीं डालती है,
इसके बावजूद सिर्फ उनकी लोकप्रियता और रीच को देखकर लड़के वालों ने पैर पीछे खींच लिए,
यह कहानी देश की हर उस पढ़ी-लिखी लड़की की है जो अपने पैरों पर खड़ी है, लेकिन शादी का बाजार आज भी उससे 'घूंघट' और 'चुप्पी' की उम्मीद करता है।