हरियाणा के युवाओं को नौकरी के नाम पर झूठे वादे और झूठा प्रचार करके वोट ले लिए, लेकिन हकीकत ये है कि 15 लाख से ज्यादा युवा नौकरी की उम्मीद में CET और भर्ती प्रक्रिया के इंतजार में बैठे हैं।
भर्तियां लटकती रहीं, परीक्षाएं अटकती रहीं और युवा उम्र पार करते रहे।
हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने वाली @NayabSainiBJP सरकार कभी युवाओं का कौशल रोजगार के नाम पर शोषण करती रही, तो कभी CET के नाम पर।
@DeependerSHooda
दीपेन्द्र हुड्डा कोई पानी की बौछारां तै डरन आला ना सै।
@NayabSainiBJP जी, कितनी भी पुलिसिया ताकत लगा लें, सीधी चेहरे अर आंखां पै पानी मार के भी दीपेंद्र की आवाज ना दबा सको।
हरियाणे की माटी अर दूध-दही का छोरा सै दीपेंद्र। कल चंडीगढ़ में वोट चोरी के खिलाफ चुनाव आयोग के दफ्तर पै घेराव करण गया था। पानी आंखां पै लगा सै, पर हौसला जरा भी ना डिग्या।
@DeependerSHooda
खेल गांव उमरा के खेल स्टेडियम की हालत देखिए मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी!
चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के कार्यकाल में बना यह स्टेडियम आज बदहाली का शिकार है। बाउंड्री और ग्रिल गिरने की कगार पर हैं, दरवाजा जर्जर हो चुका है। रोज सैकड़ों खिलाड़ी यहां मेहनत करते हैं, लेकिन सरकार रखरखाव तक नहीं कर पा रही।
उमरा ने देश को अनेक खिलाड़ी और करीब 30 राष्ट्रीय स्तर के कोच दिए हैं। नए स्टेडियम बनाना तो दूर, पुराने संभाले नहीं जा रहे।
‘पदक लाओ, पद पाओ’ की नीति से खिलाड़ियों को डीएसपी तक की नौकरियां देने वाली हुड्डा सरकार की खेल नीति याद कीजिए। हरियाणा के खिलाड़ियों को सुविधाएं चाहिए, सिर्फ भाषण नहीं।
हरियाणा में वोट चोरी करके भाजपा ने सिर्फ सरकार नहीं बनाई, बल्कि प्रदेश की जनभावना के साथ भी विश्वासघात किया है।
चुनाव से पहले 2024 में मुख्यमंत्री ने किसानों को धान पर ₹3100 एमएसपी देने का वादा किया था। आज तीसरा धान सीजन आ चुका है, लेकिन वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ और सरकारी खरीद भी शुरू नहीं की जा रही। मजबूर किसान अपनी फसल कम दाम पर बेच रहा है, जहां उसकी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
📍बास (नारनौंद)।
ज्ञानेश कुमार और भाजपा की चुनावी व्यवस्था का परिणाम है हरियाणा में वोट चोरी और उसी वोट के सहारे सरकार की चोरी।
आज नायब सैनी मुख्यमंत्री हैं, लेकिन हरियाणा की जनता के मन में सवाल है कि जब वोट पर ही सवाल खड़े हों, तो सरकार की वैधता पर सवाल क्यों न उठें?
ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग जवाब दें।
चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं, सत्ता का आयोग बन चुका है।
जब वोट ही सुरक्षित नहीं, तो लोकतंत्र कैसा? वोट चोरी से लेकर सत्ता चोरी तक, यही बीजेपी सरकार के सत्ता में बने रहने का असली मॉडल है।
वोट जनता का है, सत्ता भी जनता की होनी चाहिए।
टीम दीपेंद्र के बेहद सक्रिय और समर्पित साथी भाई आशीष मलिक उमरा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
आप दीपेंद्र जी की ताकत हैं, सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक हर लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े रहते हैं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
@Ashishumra
अब समय आ गया है BJP सरकार से जवाब मांगने का।
मैंने अपने कुणबे से पूछ लिया है, उनका आदेश है कि 'भिड़ जा' अब आर-पार की लड़ाई तय है। मैं पीछे मुड़कर नहीं देखूंगा!
मेरी असली ताकत आप हो, आपने पहले भी साथ देकर सरकार बनाई, अब फिर मौका है नकारा सरकार को उखाड़ फेंकने का।
📍गढ़ी सांपला किलोई
अभय चौटाला के 2 विधायक हैं। विधानसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की बजाय भूपेंद्र हुड्डा जी को गालियां देने में ज्यादा जोर रहता है। हुड्डा जी के गढ़ रोहतक में रैली, अब नूंह में रैली। भाजपा के इलाकों में जाने की हिम्मत नहीं।
बात साफ सीधी सी है, @AbhaySChautala भाजपा की घोषित बी टीम हैं और वही करेगा जिससे भाजपा को फायदा हो।
जिसने दुनिया में साथ खाया-पिया, उसी मां का जाया सगा भाई अजय चौटाला अभय की असलियत बता रहा है। इससे बड़ी गवाही और के होगी?
2024 विधानसभा चुनाव में नायब सैनी जी ने हरियाणा के किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था। वोट मिल गए तो वादा भूल गए। किसान मंडी पहुंचा तो एमएसपी देने की बजाय ट्रैक्टर नंबर प्लेट, गारंटर और नई-नई शर्तें लगा दीं।
अब पंजाब जाकर फिर एमएसपी का जुमला सुना रहे हैं। हरियाणा में वादा करके मुकर गए और पंजाब में फिर वही झूठ परोस रहे हैं। नायब सैनी जी, देश और प्रदेश के किसानों के सामने आपका यह झूठ अब साफ बेनकाब हो चुका है।
प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल पीजीआई रोहतक खुद बीमार पड़ा है। जर्जर इमारतें, गंदगी, मच्छर और मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
हर साल स्वास्थ्य के नाम पर करोड़ों का बजट आता है, फिर ये हाल क्यों है?
नायब सैनी सरकार बताए, पैसा कहां जा रहा है और अस्पताल इस हालत में क्यों है?
@NayabSainiBJP@cmohry
पंजाब जाकर नशे पर मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी बड़े-बड़े भाषण देते हैं, लेकिन जरा अपने हरियाणा की तरफ भी नजर डालिए।
जिस हरियाणा की पहचान कभी दूध-दही, खेत-खलिहान, मजबूत नौजवान और विश्व विजेता पहलवान थे, उसी हरियाणा की जवानी को नशा अपनी चपेट में ले रहा है।
आपने खुशहाल हरियाणा को नशे में उड़ता हरियाणा बना दिया है।
BJP वालों का तेल सूख चुका है। घर-घर दीया जलाने की अपील को देशवासियों ने नकार दिया, क्योंकि जनता 12.5 साल की इस सरकार की हकीकत समझ गई है।
आज देश का नौजवान पूछ रहा है कि हमारा भविष्य क्या है? केवल भाजपा और उनके नेताओं का भविष्य बन रहा है, वहीं देश के बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।
📍झज्जर में
@SanjaySDutt@BhupinderShooda@raonarenderinc@INCHaryana
टीम दीपेंद्र के शुरुआती साथियों में से एक और आज भी पूरी सक्रियता से जुड़े भाई @SKNIMOTH को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हैं।
शराफत चेहरे पर, मेहनत आदत में और संघर्ष हर कदम पर।
हरियाणा के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहना, अपने लोगों की आवाज़ बनना और हर संभव काम के लिए लगातार प्रयास करना ही दीपेन्द्र हुड्डा जी की पहचान है।
सड़क में गड्ढे नहीं हैं, गड्ढों के बीच कहीं कहीं सड़क बची हुई है।
कलानौर विधानसभा के गांव आंवल से निगांना रोड की ये हालत पिछले कई सालों से लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बाइक, ट्रैक्टर और गाड़ियों के कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सरकार और विभाग को इसकी सुध नहीं।
यह वीडियो एक जागरूक साथी ने भेजी है।
@NayabSainiBJP जी @RanbirGangwa जी @HaryanaPwd , अब सड़क ठीक होगी या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
@cmohry
जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल। 🙏
सिख समाज दा प्यार ते अपनापन दिल नूं छू जाण वाला ऐ। दीपेंद्र हुड्डा जी नाल खड़े सिख भाईचारे नूं दिलों सलाम। वाहेगुरु जी दीपेंद्र जी दे सिर ते सिख समाज दा प्यार ते आशीर्वाद सदा बनाए रखण।
@DeependerSHooda