प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से प्रभावित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए ऊर्जा विभाग प्रतिबद्ध है। आज रविवार की छुट्टी के बावजूद प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अध्यक्ष, उ.प्र. पावर कारपोरेशन श्री रणवीर प्रसाद ने शक्ति भवन पहुंचकर बिजली आपूर्ति की गहन समीक्षा करते हुए युद्धस्तर पर कार्य कर जल्दी से जल्दी बिजली आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिये।
भारी बारिश के कारण 33/11 KV के फीडरों में ब्रेकडाउन हुआ था, जिसमें से करीब 80% फीडर ठीक कर दिए गए हैं। लखनऊ सहित प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति लगभग सामान्य हो चुकी है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीमें दिन-रात काम कर रही हैं।
अम्बेडकर नगर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, बहराइच, बाराबंकी, बस्ती, बरेली, गोंडा, देवरिया, लखीमपुर, मऊ, सिद्धार्थ नगर, कानपुर, हमीरपुर, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, गोरखपुर व वाराणसी के प्रभावित इलाकों में टूटे खंभों और बंद लाइनों को तेजी से बदला जा रहा है।
मैनपावर की कमी न हो, इसलिए सभी ठेकेदारों की बिजली आपूर्ति सामान्य करने के कार्य में तैनाती।
अस्पताल, जेल और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता।
यूपीपीसीएल एमडी श्री नीतीश कुमार और डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों द्वारा बिजली आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग।
किसी भी शिकायत या फीडर बहाली के समय की जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करें।
@CMOfficeUP
@EMofficeUP
@aksharmaBharat
@mduppcl